DU-JNU से पढ़ाई, बिना कोचिंग UPSC में हासिल की 82वीं रैंक, 24 की उम्र में बनीं IPS; प्रेरणादायक है कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
share

श्रुति श्रीवास्तव का जन्म 3 नवंबर 1995 को हुआ था। वो दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम संजय श्रीवास्तव है। उनकी लिए यूपीएससी निकलना आसान नहीं था। तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता हासिल हुई है।

shruti srivastava success story Study at du jnu without coaching upsc rank 82 ips
आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव सक्सेस स्टोरी

कहते हैं कि किसी चीज को हासिल करने के लिए अगर आपके अंदर जज्बा और जूनुन है और आप उसके लिए दिन रात पूरी लगन के साथ मेनह करते हैं, एक ना एक दिन सफलता जरूर मिल जाती है। ऐसी कई कहानियां हमने यूपीएससी से जुड़ी देखी या पढ़ी होगी। एक ऐसी ही कहानी है आईपीएस अधिकारी श्रुति श्रीवास्तव की। जिन्होंने महज 24 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बनने का मुकाम हासिल किया। हालांकि उनकी सक्सेस स्टोरी इतनी आसान नहीं थी। इस दौरान उन्हें कई असफलतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार, वो 2019 में यूपीएससी की परीक्षा में 82वीं रैक लाकर आईपीएस बनीं। चलिए उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

कहां है पोस्टिंग

श्रुति श्रीवास्तव की सक्सेस स्टोरी जानने से पहले आपको बता दें कि श्रुति 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश कैडर में सेवाएं दे रही हैं। श्रुति श्रीवास्तव का प‍िछले माह अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से प्रयागराज तबादला हुआ है। 19 सितंबर से वह प्रयागराज कमिश्नरेट में एडिशनल DCP के पद पर तैनात हैं। चलिए अब उनके बारे में जानते हैं।

IPS श्रुति श्रीवास्तव कौन हैं?

यूपी पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, श्रुति श्रीवास्तव का जन्म 3 नवंबर 1995 को हुआ था। वो दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम संजय श्रीवास्तव है। श्रुति श्रीवास्तव का एजुकेशनल बैकग्राउंड बेहद ही शानदार रहा है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने देश के टॉप शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमए) किया। इसके बाद उन्होंने नेट-जेआरएफ की परीक्षा भी पास कर ली थी। हालांकि यूपी पुलिस रिकॉर्ड में उनकी क्वॉलिफिकेशन बीएससी इन इंग्लिश दर्ज है।

वो शुरुआत में आईपीएस अधिकारी नहीं बनना चाहती थीं। उन्हें प्रोफेसर बनना था। लेकिन बाद में उनकी दिलचस्पी सिविल सर्विस की ओर बढ़ी। दरअसल, एक सीनियर ने उनसे कहा कि प्रोफेसर बनने के लिए अपेक्षाकृत अधिक संघर्ष करना पड़ेगा, जबकि वह सिविल सेवा में अच्छा कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने इस दिशा में गंभीरता से सोचना शुरू किया। इसके बाद वो यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।।

नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी

श्रुति श्रीवास्तव के लिए यूपीएससी की राह आसान नहीं थी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता मिली। शुरुआती दो प्रयास उन्होंने जेएनयू में पढ़ाई के दौरान किए थे। इसके बाद नौकरी लोकसभा सचिवालय में लग गई। हालांकि नौकरी के दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी नहीं छोड़ी। आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई और 2019 की यूपीएससी की परीक्षा में उन्हें 82वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की।

कैसे की तैयारी

उन्होंने बिना किसी कोचिंग के तैयारी की. प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के लिए उन्होंने नियमित रूप से टेस्ट सीरीज दी थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो बताती है कि यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए ऑनलाइन पर्याप्त स्टडी कंटेंट मौजूद है, जिसका सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने एनसीईआरटी की किताबों को आधार बनाकर पढ़ाई करने की सलाह दी है। इसके साथ ही अच्छी टेस्ट सीरीज और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन भी जरूरी बताया है। उनका मानना है कि अभ्यर्थियों को ऑप्शनल विषय और आंसर राइटिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

एक्ट्रेस रवीना टंडन का लिया था इंटरव्यू

साल 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रुति श्रीवास्तव अपनी प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ अपने अनूठे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने योग के लिए ‘गांधी ज्ञान मंदिर योग केंद्र ट्रॉफी’ भी अपने नाम की थी। इसके अलावा, महाकुंभ 2025 की तैयारियों और आयोजनों के दौरान जब बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन काशी पहुंची थीं, तब आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव ने उनका इंटरव्यू लिया था। यह इंटरव्यू खूब वायरल हुई थी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़DU-JNU से पढ़ाई, बिना कोचिंग UPSC में क्रैक कर 24 की उम्र में बनीं IPS