
Indian Army Agniveer bharti: लखनऊ में सेना अग्निवीर भर्ती की रैली इस डेट से, रैली के प्रमुख कार्यक्रम
Indian Army Agniveer recruitment:भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली फरवरी से लखनऊ कैंट स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम में होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), (टेक्निकल) क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती होगी
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली 6 फरवरी से लखनऊ कैंट स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम में होगी। रैली 20 फरवरी तक चलेगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), (टेक्निकल) क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड और तय तिथि पर रात 2 बजे एमएसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम पर रिपोर्ट करना होगा। भर्ती रैली में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास किया है। सभी को ईमेल से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड तथा दस्तावेज की मूल प्रति साथ लाएं।
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस लखनऊ के तहत प्रदेश के 13 जिलों के 13 हजार अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। सभी एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों को अलग से एडमिट कार्ड जारी किए हैं। लखनऊ में औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों के युवाओं की भर्ती होगी हैं।
रैली के प्रमुख कार्यक्रम
06 फरवरी को सभी 13 जिलों के ट्रैड्समैन की भर्ती
07 को अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) रैली
08 को औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ के लिए टेक्निकल भर्ती रैली
11 को फ़तेहपुर की बिंदकी, फ़तेहपुर और खागा, लखनऊ की मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज, सरोजिनी नगर तहसीलों की जनरल ड्यूटी रैली
अग्निवीर : वाराणसी में 30 अभ्यर्थी आज नहीं आए तो दूसरों को मौका
वाराणसी में अग्निवीर रैली में ऐसे 30 सफल अभ्यर्थी हैं, जो अब तक छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करने नहीं पहुंचे हैं। न ही उनसे कोई संपर्क हो रहा है। इनके लिए 19 जनवरी यानी सोमवार तक अंतिम तारीख जारी की गई है। इस तारीख तक नहीं आते हैं तो इनकी जगह नए अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा में वाराणसी परिक्षेत्र के 12 जनपदों में 2946 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परीक्षा, रैली एवं मेडिकल परीक्षण में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को बीते माह से उनके ट्रेनिंग स्थल पर भेजने की प्रक्रिया भी जारी है। निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि 30 अभ्यर्थी अगर 19 जनवरी की शाम तक रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो उनकी जगह नए लोगों को मौका दिया जाएगा। रिजल्ट के क्रम में रिजर्व अभ्यर्थियों की सूची रखी गई है। ऐसे 30 युवाओं के नाम जारी किए जाएंगे।https://joinindianarmy.nic.in/ पर अभ्यर्थी सोमवार देर शाम के बाद चेक करेंगे। कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि सेना में सभी धर्म के गुरुओं की भर्ती की जानी है। इनकी परीक्षा और रैली हो चुकी है। साक्षात्कार सप्ताह भर बाद शुरू हो सकता है।

लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां




