Scholarship: SC-ST छात्रों की मौज ही मौज, विदेश में पढ़ाई करने के लिए मिल रही है 25 लाख की स्कॉलरशिप

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Odisha's Videsh Siksha Bruti Scheme: विदेश में पढ़ाई का सपना अब सच होगा। ओडिशा सरकार SC-ST छात्रों को देशी यूनिवर्सिटीज में PG और PhD के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप देगी।

Odisha SC-ST Scholarships
ओडिशा स्कॉलरशिप

Odisha SC/ST Scholarship: विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में हायर एजुकेशन प्राप्त करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। कई बार प्रतिभाशाली होने के बावजूद गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ाई का भारी-भरकम खर्च नहीं उठा पाते। इसी पैसी की कमी की अड़चन को दूर करने के लिए ओडिशा सरकार ने एक बड़ी पहल की है।

राज्य के शिक्षा विभाग ने 'मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना' (MMCPY) के अंतर्गत ‘विदेश शिक्षावृत्ति’ नाम से एक स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की है। यह एक फुली-फंडेड स्कॉलरशिप योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने में पूरी आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

किन्हें मिलेगा लाभ और कौन कर सकते हैं आवेदन?

इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को सरकार द्वारा तय की गई इन शर्तों और पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा:

आरक्षण व आय सीमा: यह योजना विशेष रूप से ओडिशा के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 12 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: पोस्टग्रेजुएट (PG) या पीएचडी (PhD) कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के पास पिछली डिग्री में कम से कम 65% अंक होना आवश्यक है।

यूनिवर्सिटी रैंकिंग: स्कॉलरशिप का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो दुनिया की टॉप-200 रैंकिंग वाली विदेशी यूनिवर्सिटीज या कॉलेजों में एडमिशन लेंगे।

रोजगार नियम: आवेदन के समय छात्र किसी भी सरकारी संगठन या विभाग में नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

एक बार ही अवसर: प्रत्येक पात्र छात्र इस स्कॉलरशिप का लाभ अपने जीवनकाल में केवल एक बार या तो पीजी कोर्स के लिए या फिर पीएचडी के लिए ही ले सकता है।

कितनी मिलेगी आर्थिक मदद और क्या-क्या होगा कवर?

ओडिशा सरकार इस योजना के तहत हर साल 50 योग्य छात्रों का चयन करेगी। चुने गए प्रत्येक छात्र को प्रति कोर्स, हर साल अधिकतम 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।

इस स्कॉलरशिप राशि से छात्र की ट्यूशन फीस, विदेश में रहने-खाने का खर्च और पढ़ाई से जुड़े अन्य आवश्यक व्यक्तिगत खर्चों को कवर किया जाएगा। पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों को कोर्स की अवधि के अनुसार 1 या 2 साल तक की वित्तीय सहायता मिलेगी, जबकि पीएचडी (PhD) के रिसर्चर को अधिकतम 2 साल तक यह मदद प्रदान की जाएगी। 2 साल से अधिक समय के लिए किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

आवेदन की तिथि और प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य छात्र आधिकारिक 'ओडिशा स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल' पर जाकर 18 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यदि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो 31 अगस्त से पहले पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SC-ST छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए मिलेगी 25 लाख स्कॉलरशिप