Hindi Newsकरियर न्यूज़school holidays december 2025 india state wise winter vacation cyclone ditwah jammu kashmir winter uttar pradesh
दिसंबर 2025 में लंबी छुट्टियां, यूपी समेत इन राज्यों में त्योहारों, ठंड और बारिश से बंद रहेंगे स्कूल

दिसंबर 2025 में लंबी छुट्टियां, यूपी समेत इन राज्यों में त्योहारों, ठंड और बारिश से बंद रहेंगे स्कूल

संक्षेप:

school holidays december 2025 : सर्द मौसम, बारिश और त्योहारों की वजह से इस बार कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। यहां देखें लिस्ट।

Dec 01, 2025 05:13 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

school holidays december 2025 : दिसंबर का महीना अक्सर ठंड और त्योहारों की वजह से बच्चों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, भारी बारिश, चक्रवात के असर और प्रशासनिक फैसलों की वजह से स्कूलों में लंबी छुट्टियों का ऐलान किया गया है। अभिभावकों और छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी-अपनी राज्य शिक्षा विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखें, क्योंकि मौसम के बदलते रुख के साथ छुट्टियों में बदलाव भी हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चक्रवात दितवाह से भारी बारिश की चेतावनी आज स्कूल बंद

पुडुचेरी के गृह और शिक्षा मंत्री ए. नमस्सिवायम ने रविवार को घोषणा की कि केंद्रशासित प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और एडेड स्कूल 1 दिसंबर 2025 को बंद रहेंगे। कार चक्रवात दितवाह के चलते भारी बारिश की आशंका। यह एक जरूरी कदम है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम सभी चार क्षेत्रों में छुट्टी लागू रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में महीनों की लंबी सर्दियों की छुट्टियां शुरू

जम्मू-कश्मीर में सर्दी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई इलाकों में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने लंबी छुट्टियों का ऐलान किया।

किस क्लास के लिए कब तक छुट्टी?

प्री प्राइमरी कक्षाओं की छुट्टियां 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रहेंगी। क्लास 1 से 8 की कक्षाओं के लिए 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक छुट्टी रहेगी। वहीं क्लास 9 से 12 के लिए 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक स्कूल की छुट्टियां रहेंगी। तीन महीनों की यह छुट्टी कश्मीर घाटी की कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर साल दी जाती है, लेकिन इस बार ठंड और तेजी से बढ़ती ठिठुरन ने इसे और जरूरी बना दिया।

उत्तर प्रदेश में 12 दिनों की विंटर वेकेशन

उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, राज्य के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक 12 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। इस अवधि में क्रिसमस, नए साल की पूर्व संध्या और ठंड की चरम स्थिति को देखते हुए आराम का मौका मिलेगा।

पीएम श्री स्कूलों में 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक अवकाश

देशभर में पीएम श्री स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी हो चुका है। इन स्कूलों में 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक छुट्टियां लागू रहेंगी। यानी कुल 10 दिन का अवकाश रहेगा।

क्रिसमस ईव पर कई स्कूल 24 दिसंबर को भी रहेंगे बंद

24 दिसंबर 2025 यानी क्रिसमस ईव पर देश के कई राज्यों में स्कूलों को अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि यह स्कूल-टू-स्कूल अलग हो सकता है, इसलिए छात्रों को अपने स्कूल से छुट्टी की पुष्टि करनी चाहिए। 25 दिसंबर को क्रिसमस की राष्ट्रीय छुट्टी तो होगी ही।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।