Hindi Newsकरियर न्यूज़school holiday winter cold wave schools closed christmas 2025 up delhi haryana panjab state wise school holiday update
कड़ाके की ठंड से स्कूल बंद, क्रिसमस पर यूपी में बदलेगी परंपरा; बाकी राज्यों का क्या हाल

कड़ाके की ठंड से स्कूल बंद, क्रिसमस पर यूपी में बदलेगी परंपरा; बाकी राज्यों का क्या हाल

संक्षेप:

कड़ाके की ठंड के चलते कई राज्यों में स्कूल बंद हैं। वहीं क्रिसमस 2025 पर दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूल छुट्टियों को लेकर अलग-अलग फैसले लिए गए हैं।

Dec 22, 2025 04:51 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक सख्ती देखने को मिल रही है। कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं क्रिसमस 2025 नजदीक आते ही देश के कई राज्यों में स्कूल छुट्टियों को लेकर आधिकारिक घोषणाएं सामने आने लगी हैं। कुछ राज्यों ने लंबी विंटर वेकेशन का ऐलान किया है, तो कुछ ने परंपरा से हटकर स्कूल खुले रखने का फैसला लिया है। दिल्ली में जहां क्रिसमस की छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं यूपी में इस बार परंपरा टूटने जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली

दिल्ली में 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 24 दिसंबर को रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित किया गया है, यानी स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर फैसला ले सकता है। अधिकतर स्कूलों के पूरी तरह बंद रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार अलग रुख अपनाया है। 25 दिसंबर को स्कूल खुले रहेंगे और इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

पंजाब

पंजाब सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 22 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक लंबी विंटर वेकेशन घोषित की है। यह देश की सबसे लंबी स्कूल छुट्टियों में से एक मानी जा रही है।

राजस्थान

राजस्थान में 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। राज्यभर में एक समान छुट्टी व्यवस्था लागू रहेगी।

केरल

केरल में 24 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक क्रिसमस-न्यू ईयर ब्रेक घोषित किया गया है, ताकि छात्र और शिक्षक त्योहारों में शामिल हो सकें।

हरियाणा

हरियाणा में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। जनवरी 2026 की विंटर वेकेशन को लेकर अलग से आदेश जारी होने की संभावना है।

तेलंगाना

तेलंगाना में ईसाई अल्पसंख्यक और मिशनरी स्कूलों ने 23 से 27 दिसंबर तक छुट्टियों की घोषणा की है। सरकारी स्कूलों में फिलहाल केवल 25 दिसंबर की छुट्टी तय मानी जा रही है।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में अभी आधिकारिक आदेश का इंतजार है। संभावना है कि सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर की छुट्टी होगी, जबकि निजी स्कूल अपने कैलेंडर के अनुसार फैसला लेंगे।

अभिभावकों के लिए सलाह

देशभर में स्कूल छुट्टियों को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग फैसले किए गए हैं। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने स्कूल और शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर पर नजर रखें, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।