25 सितंबर को कहां बंद रहेंगे स्कूल? मूसलाधार बारिश के बीच क्या कल रहेगा अवकाश, जानें IMD का ताजा अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारी बारिश की वजह कई राज्यों में चेतावनी जारी की गई है। ऐसे स्थिति में यह चिंता बनी हुई है कि कल यानी 25 सितंबर स्कूल और कॉलेजों की क्या स्थिति है। फिलहाल आईएमडी ने निन्म दबाव की वजह से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

school holiday tomorrow september 25 ganesh immersion schools colleges closed
बारिश में स्कूल से लौटते बच्चे

सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के आसपास बने गहरे दबाव के क्षेत्र ने बारिश का दायरा बढ़ा दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 24 सितंबर को दक्षिण आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि कहीं कहीं बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में भी बारिश और आंधी तूफान का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में है कि क्या ऐसी स्थिति में कल यानी 25 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।

गहरे दबाव से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले छह घंटों में करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ा है। 24 सितंबर की सुबह 8:30 बजे यह सिस्टम उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पास सक्रिय था। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह आज शाम तक धीरे धीरे कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है और इसके बाद भी उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होगा।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बेहद भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने 24 सितंबर को ओडिशा में अलग अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर को कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश के साथ 50 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों के साथ हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। ओडिशा में भी 24 सितंबर को तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है। राज्य में कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 60 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बंगाल, बिहार और झारखंड में भी बारिश

पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 24 से 26 सितंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश और गरज चमक की संभावना है। 24 सितंबर को बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 25 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 25 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और तटीय इलाकों के लिए भी चेतावनी जारी की है। पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण ओडिशा उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के आसपास 55 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनके झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 24 सितंबर की शाम से हवा की रफ्तार धीरे धीरे कम होने का अनुमान है। समुद्र की स्थिति भी खराब रहने की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को 25 सितंबर की सुबह तक पश्चिम मध्य, उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

अगले 24 घंटे के लिए कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड रिस्क की संभावना वाले इलाकों में गंगीय पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, हावड़ा, कोलकाता, उत्तर 24 परगना और बांकुड़ा जिले शामिल हैं। आईएमडी ने बताया है कि पूरी तरह संतृप्त मिट्टी और निचले इलाकों में सतही पानी जमा होने या जलभराव की स्थिति बन सकती है।

यूपी में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर

उत्तर प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 26 सितंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश और गरज चमक हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को व्यापक बारिश की संभावना है। 25 से 27 सितंबर के बीच पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 24 और 27 सितंबर को पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही, 24 से 27 सितंबर के दौरान उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली एनसीआर में कब बदलेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में 24 और 25 सितंबर को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 26 सितंबर को कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज चमक और 30 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27 सितंबर को दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ गरज चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 30 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

भारी बारिश से क्या असर पड़ सकता है?

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने, छोटे पेड़ों के उखड़ने, कमजोर मकानों और दीवारों को नुकसान पहुंचने, सड़कों पर जलभराव तथा निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है। भारी बारिश और तेज हवाओं से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है। कुछ इलाकों में भूस्खलन और दृश्यता कम होने की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और हालात बिगड़ने पर सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने और पानी के स्रोतों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।

ऐसी स्थिति में देश व्यापी छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, बारिश की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों और अभिभावकों को स्थानीय प्रशासनिक जानकारी से अवगत रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपके इलाके में बारिश का दौर जारी है तो स्थानीय डीएम या स्कूल के द्वारा की जाने वाली छुट्टी के बारे में संबंधित एक्स हैंडल या ग्रुप पर नजर बनाए रखें।

कल कहां रहेगी छुट्टी?

तेलंगाना सरकार ने गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस को देखते हुए शुक्रवार, 25 सितंबर को हैदराबाद सिकंदराबाद, रंगारेड्डी और मेडचल मलकाजगिरी जिलों के स्कूल कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। इस दिन इन क्षेत्रों के छात्रों और शिक्षकों की नियमित कक्षाएं नहीं होंगी। सरकार के आदेश के मुताबिक, इस छुट्टी की भरपाई के लिए 14 नवंबर, दूसरे शनिवार को स्कूल कॉलेजों में कार्यदिवस रहेगा। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने संस्थान से अतिरिक्त निर्देश जरूर जांच लें। वहीं, गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हैदराबाद सिटी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके अलावा फ्यूचर सिटी पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 25 सितंबर सुबह 6 बजे से 26 सितंबर सुबह 6 बजे तक शराब की दुकानें, ताड़ी की दुकानें और रेस्टोरेंट से जुड़े बार भी बंद रहेंगे।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़25 सितंबर को कहां बंद रहेंगे स्कूल? मूसलाधार बारिश के बीच क्या कल रहेगा अवकाश