1 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे या खुले? मॉनसून की बेरहम बारिश से क्या कल होगा अवकाश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मॉनसून की भारी बारिश के बीच क्या 1 अगस्त 2026 को स्कूल की छुट्टी रहेगी? दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से जुड़ी ताजा अपडेट यहां जानें।

school holiday tomorrow august 1 imd heavy rain updates schools closed
बारिश के से प्रभावित स्कूली छात्र

इन दिनों देश भर के लगभग सभी राज्यों में मॉनसून ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से बरसती बूंदें कभी-कभी राहत देती हैं, तो कभी मुसीबत बनकर टपकती हैं। इन दिनों देश के कई हिस्सों में यही हाल है। मानसून की झमाझम बारिश ने जहां एक तरफ खेतों को हरा-भरा किया है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों को दरिया बना दिया है। ऐसे में शनिवार यानी 1 अगस्त 2026 को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, यह सवाल इस वक्त लाखों बच्चों और उनके माता-पिता के जेहन में घूम रहा है। मौसम विभाग यानी IMD ने कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गए हैं और मौसम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

अभी तक कोई राष्ट्रव्यापी छुट्टी का ऐलान नहीं

सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि शनिवार के लिए देशभर में स्कूल बंद करने का कोई सरकारी फरमान अब तक जारी नहीं हुआ है। न तो केंद्र सरकार और न ही किसी राज्य सरकार ने इस बारे में औपचारिक घोषणा की है। हां, इतना जरूर है कि जिन इलाकों में बारिश ज्यादा कहर बरपा रही है, वहां जिलाधिकारी अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं। यानी छुट्टी का ऐलान होगा भी तो वह इलाके के हिसाब से होगा, पूरे राज्य या देश के लिए नहीं। इसलिए बच्चों और अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने-अपने जिले के प्रशासन, शिक्षा बोर्ड या फिर स्कूल की तरफ से जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

गौरतलब है कि यह सिलसिला कोई नया नहीं है। बीते कुछ दिनों से ही मानसून का असर तेज बना हुआ है। 31 जुलाई को भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट था, लेकिन किसी भी राज्य सरकार ने उस दिन के लिए स्कूल बंद करने की सामूहिक घोषणा नहीं की थी। इसी पैटर्न के दोहराए जाने की संभावना 1 अगस्त को भी बनी हुई है।

क्या कहता है मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 1 अगस्त को देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि बनी रहेगी, और कुछ इलाकों में तो भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। मध्य, उत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में मानसून के और तेज होने के आसार हैं, साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे मौसम में सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका बनी रहती है, जो आखिरकार स्कूल प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टी जैसे फैसले लेने पर मजबूर कर सकती है।

कहां क्या स्थिति

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो शनिवार को मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल राजधानी में स्कूल बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक निर्देश नहीं आया है, लेकिन अगर हालात बिगड़े तो प्रशासन एडवाइजरी जारी कर सकता है। वहीं गुजरात के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून के चलते तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। यहां भी फैसला जिला स्तर पर ही होगा, इसलिए स्थानीय प्रशासन के अपडेट पर नजर रखना जरूरी है। इसके अलावा महाराष्ट्र में कई जिले लगातार भारी बरसात झेल रहे हैं। पिछले सालों में थाणे, पनवेल, नवी मुंबई और रायगढ़ जैसे इलाकों में जिला कलेक्टरों ने बारिश तेज होने पर स्कूल-कॉलेज तुरंत बंद करने के आदेश दिए थे, और इस बार भी अगर हालात वैसे ही बने तो कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

तो क्या 1 अगस्त को छुट्टी मिलेगी?

सीधी बात यह है कि अब तक किसी राज्य सरकार ने बारिश की वजह से 1 अगस्त को छुट्टी का ऐलान नहीं किया है। लेकिन मौसम का मिजाज हर घंटे बदल सकता है, और अगर बारिश ने रफ्तार पकड़ी तो जिला प्रशासन आखिरी वक्त पर भी फैसला ले सकते हैं, जैसा अक्सर पहले भी होता आया है। इसलिए बेहतर यही रहेगा कि छात्र और अभिभावक शुक्रवार रात या शनिवार सुबह तक अपने जिले, स्कूल और शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि आखिरी पल की भागदौड़ से बचा जा सके।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़1 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे या खुले? मॉनसून की बेरहम बारिश से क्या कल होगा अवकाश