25 November School Holiday: दिल्ली के स्कूल कल रहेंगे बंद, गुरु तेग बहादुर के 'शहीदी दिवस' पर अवकाश की घोषणा

Nov 24, 2025 01:31 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tomorrow School Holiday (25 November): राजधानी दिल्ली के स्कूलों में 25 नवंबर, 2025 सोमवार को छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित की गई है।

25 November School Holiday: दिल्ली के स्कूल कल रहेंगे बंद, गुरु तेग बहादुर के 'शहीदी दिवस' पर अवकाश की घोषणा

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2025: राजधानी दिल्ली के स्कूलों में 25 नवंबर, 2025 सोमवार को छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित की गई है, जिसे 'शहीदी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

दिल्ली में सभी स्कूल रहेंगे बंद

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि 25 नवंबर 2025 को दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश न केवल छात्रों के लिए, बल्कि स्कूलों के सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भी मान्य होगा। दिल्ली सरकार ने यह फैसला गुरु जी के महान बलिदान को सम्मान देने के लिए लिया है।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी स्कूलों में 25 नवंबर, 2025 सोमवार को छुट्टी रहेगी। हालांकि, कई राज्यों में शहीदी दिवस का अवकाश 24 नवंबर 2025 को घोषित किया गया है।

गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान

गुरु तेग बहादुर जी को 'हिंद की चादर' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 17वीं शताब्दी में धर्म, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था। उनकी शहादत भारतीय इतिहास में धार्मिक सहिष्णुता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का एक महान प्रतीक है। इस दिन देश भर में उनकी वीरता और त्याग को याद किया जाता है। गुरु तेग बहादुर जी ने अन्याय और धार्मिक कट्टरता का विरोध करते हुए आत्म-बलिदान दिया। उनकी शहादत को भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक घटना माना जाता है। इसी महान बलिदान को याद करने और सम्मान देने के लिए दिल्ली सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों के स्कूल द्वारा जारी किए गए किसी भी अंतिम नोटिस या सर्कुलर की जरूर चेक कर लें। हालांकि, सरकारी आदेश के अनुसार सभी स्कूल इस दिन अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। साथ ही अवकाश के संबंध में स्कूल प्रशासन से जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़School Holiday on November 25 on Account of Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas school closed
;;;