
School Holidays : यूपी समेत किन राज्यों के स्कूलों में 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी, देखें लिस्ट
15 जनवरी गुरुवार को मकर संक्रांति और कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाए जाने के कारण कई स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, असम, गुजरात सहित कई राज्यों में मकर संक्रांति/बिहू पर्व के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। व
15 जनवरी गुरुवार को मकर संक्रांति और कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाए जाने के कारण कई स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, असम, गुजरात सहित कई राज्यों में मकर संक्रांति/बिहू पर्व के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं उत्तराखंड में छात्र घुघुती ( फसल उत्सव) मनाएंगे, जिस कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी। दिल्ली में मकर संक्रांति पर कोई गैजटेड हॉलिडे नहीं है इसलिए सामान्य रूप से स्कूलों में छुट्टी नहीं होती। लेकिन अत्यधिक ठंड को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शीतकालीन अवकाश को 15 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया है।
दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर: सर्दियों की छुट्टियों के कारण स्कूल बंद
दिल्ली और दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते रोजाना की गतिविधियों में परेशानी हो रही है। प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी के चलते सभी उम्र के लोगों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने आदेश दिया है कि दिल्ली में स्कूल कल बंद रहेंगे। दिल्ली में शीतकालीन अवकाश की तारीखें 15 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई हैं।
नोएडा/गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी है या नहीं
नोएडा डीएम के आदेश के अनुसार ठंड के चलते जिले के सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि) के नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इससे पहले प्रशासन ने स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था, लेकिन शीतलहर और कम दृश्यता की स्थिति में सुधार न होने के कारण इस छुट्टी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
गाजियाबाद के स्कूलों का भी बदला समय
यूपी में 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले गाजियाबाद डीएम ने कक्षा नर्सरी से लेकर 5 वीं तक के सभी स्कूल स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी की है।
प्रयागराज में स्कूल 20 तक बंद
प्रयागराज में कक्षा 8 तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। चल रहे माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला प्रशासन ने 20 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है।
चंडीगढ़ में स्कूल 17 तक बंद
चंडीगढ़ में अधिकारियों ने तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण 17 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ाने की घोषणा की है। केंद्र शासित प्रदेश में 17 जनवरी तक लंबी सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी और 18 जनवरी को रविवार है। इसलिए स्कूल 19 जनवरी को फिर से खुलेंगे।
हरियाणा स्कूल छुट्टी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने ठंड के चलते 15 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर रखी हैं। 17 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के फैसला लेने पर विचार किया जा रहा है। 18 जनवरी को रविवार की छुट्टी है। ऐसे में 19 जनवरी को स्कूल दोबारा शुरू करने की कोशिश हो रही हैं।
तमिलनाडु: पोंगल त्योहार की छुट्टियां शुरू
तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर 17 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। ये दिन किसानों को समर्पित हैं, ताकि वे नई फसल का जश्न मना सकें और उनके गहरे योगदान के लिए आभार व्यक्त कर सकें।
गुजरात- 15 जनवरी- उत्तरायण के मुख्य उत्सव के लिए 15 जनवरी को अधिकांश स्कूलों में छुट्टी के आदेश हैं
तेलंगाना और आंध्र- 14 - 15 जनवरी- भोगी और पोंगल/संक्रांति के उपलक्ष्य में स्कूलों में बहु-दिवसीय अवकाश रहता है।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




