8 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? IMD के अलर्ट बीच क्या कल रहेगा अवकाश, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

School Holiday 8 August 2026: क्या 8 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी रहेगी? दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों का ताजा अपडेट यहां पढ़ें।

school  holiday  8  august  2026   imd weather updates delhi  ncr  up  rain
बारिश की वजह से प्रभावित स्कूली बच्चे

School Holiday 8 August 2026 , IMD Weather Updates: देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जबकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी कई इलाकों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लाखों छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 8 अगस्त 2026 को स्कूल बंद रहेंगे? अगर आप भी छुट्टी को लेकर असमंजस में हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।

क्या कल रहेगी छुट्टी?

फिलहाल 8 अगस्त 2026 के लिए पूरे देश या पूरे दिल्ली-एनसीआर में स्कूल बंद करने का कोई एकीकृत आदेश जारी नहीं किया गया है। अलग-अलग राज्यों और जिलों में स्थानीय मौसम और प्रशासनिक परिस्थितियों के आधार पर फैसला लिया जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में क्या है स्थिति?

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 8 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 7 अगस्त की तुलना में 8 अगस्त के लिए बेहद भारी बारिश की आशंका कम बताई गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) और संबंधित नगर निगम (MCD) हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यदि किसी इलाके में जलभराव या अत्यधिक बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा प्रभावित होती है, तो संबंधित स्कूलों के लिए अलग से अवकाश या ऑनलाइन कक्षाओं का निर्णय लिया जा सकता है।

नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में क्या रहेगा फैसला?

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एनसीआर जिलों में छुट्टी का फैसला संबंधित जिला प्रशासन करता है। यदि भारी बारिश, जलभराव या यातायात पूरी तरह प्रभावित होने जैसी स्थिति बनती है, तो जिलाधिकारी द्वारा देर शाम या अगले दिन सुबह तक आधिकारिक आदेश जारी किया जाता है। फिलहाल इन जिलों में 8 अगस्त के लिए सामान्य अवकाश की घोषणा नहीं की गई है।

इन जिलों में 8 अगस्त से स्कूल रहेंगे बंद

दिलचस्प बात यह है कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूल बारिश नहीं बल्कि कांवड़ यात्रा के कारण बंद रहेंगे। गाजियाबाद जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। सरकारी और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थानों में भी नियमित कक्षाएं स्थगित रहेंगी। हालांकि पहले से निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। मेरठ में भी 4 अगस्त से 12 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। मुजफ्फरनगर में भी कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि यदि आपका जिला भारी बारिश या कांवड़ यात्रा से प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, तो स्कूल जाने से पहले अपने विद्यालय, जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना जरूर जांच लें। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, इसलिए स्थानीय प्रशासन समय-समय पर नए आदेश जारी कर सकता है। आईएमडी ने अपने हालिया अपडेट में में उत्तर भारत, पूर्वी भारत और कई अन्य क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़8 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? IMD के अलर्ट बीच क्या कल रहेगा अवकाश