झमाझाम बारिश के बीच 14 सितंबर को स्कूल की छुट्टी पर क्या अपडेट, क्या है मौसम का ताजा हाल
मूसलाधार बारिश के मद्देनजर क्या 14 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे? IMD ने बारिश को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। जानें किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

देश के कई हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता के बीच बारिश का दौर जारी है। कहीं झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हुआ है तो कहीं तेज बारिश ने जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों और अभिभावकों की नजर इस सवाल पर है कि 14 सितंबर को स्कूल खुले रहेंगे या बारिश के चलते छुट्टी घोषित की जाएगी? भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 13 सितंबर को जारी अपनी ताजा बुलेटिन में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर कई अहम पूर्वानुमान और चेतावनियां जारी की हैं। हालांकि, स्कूल के बंद होने की स्थिति स्थानीय मौसम और प्रशासन के आदेश पर निर्भर करता है। भारत के अलग अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति क्या है, आइए जानते हैं।
14 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी पर क्या है अपडेट?
आईएमडी की ताजा बुलेटिन 14 सितंबर को स्कूल बंद रखने का कोई सामान्य आदेश या घोषणा नहीं की गई है। इसलिए केवल आईएमडी के बारिश के पूर्वानुमान के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि 14 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। किसी जिले या राज्य में छुट्टी का फैसला संबंधित जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग या राज्य सरकार की ओर से अलग से लिया जा सकता है।
किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 13-14 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 13-14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी भारत की बात करें तो 13-14 सितंबर के दौरान ओडिशा में कई स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल में भी 13 सितंबर और आगे के दिनों में बारिश का दौर बने रहने का पूर्वानुमान है।
भारी बारिश से क्या हो सकता है असर?
आईएमडी ने बहुत भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव, निचले इलाकों में पानी भरने और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है तथा दृश्यता भी कम हो सकती है। विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। बिजली गिरने की आशंका के दौरान पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह भी दी गई है।
14 सितंबर को स्कूल जाएंगे या नहीं?
फिलहाल उपलब्ध उपलब्ध जानकारी के लिहाज से देश व्यापी बंद का निर्देश नहीं दिया गया हैं। हां गणेश चतुर्थी होने के वजह से कुछ राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। बारिश को लेकर स्कूल बंद करने का निर्णय स्थानीय मौसम की स्थिति और संबंधित प्रशासन के आदेश पर निर्भर करेगा। इसलिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को अपने जिले के शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए।


