School Closed : अगस्त के आखिरी हफ्ते में स्कूलों की कब कब छुट्टियां, 26 और 28 अगस्त को कई राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

School Closed : अगस्त 2026 का आखिरी हफ्ता शुरू होने के साथ ही स्कूली बच्चे फेस्टिवल मूड में आए गए हैं। दरअसल इस सप्ताह में दो बड़े त्योहार होने के चलते ज्यादातर स्कूलों में अवकाश रहेगा

School Students
अगस्त के आखिरी हफ्ते में स्कूलों की कब कब छुट्टियां

School Closed : अगस्त 2026 का आखिरी हफ्ता शुरू होने के साथ ही स्कूली बच्चे फेस्टिवल मूड में आए गए हैं। दरअसल इस सप्ताह में दो बड़े त्योहार होने के चलते ज्यादातर स्कूलों में अवकाश रहेगा। ईद, ओणम और रक्षा बंधन की त्योहारी छुट्टियों तक, कई राज्यों में स्टूडेंट्स को स्कूल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि छुट्टियों का शेड्यूल अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग स्कूलों में अलग-अलग होगा। इसके अलावा इस सप्ताह बारिश के चलते भी कई राज्यों में 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश हो सकता है। हालांकि यह जिला स्तर पर निर्णय लिया जाता है।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी – 26 अगस्त

बुधवार, 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देश के अधिकांश राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। यह पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है।

ओणम – 26 अगस्त

केरल में 26 अगस्त को ओणम के कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह त्योहार मुख्य रूप से मलयाली समुदाय द्वारा राजा महाबली की स्मृति और अच्छी फसल के लिए आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। देश के अन्य हिस्सों के कुछ स्कूलों में भी ओणम की छुट्टी दी जा सकती है।

रक्षाबंधन – 28 अगस्त

शुक्रवार, 28 अगस्त को पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में रक्षाबंधन के कारण स्कूल बंद रहेंगे। दक्षिण भारत के राज्यों में इसकी छुट्टी अलग हो सकती है इसलिए छात्रों और अभिभावकों को अपने स्कूल से जानकारी लेनी चाहिए।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़अगस्त के आखिरी हफ्ते में स्कूलों की कब कब छुट्टियां