झमाझाम बारिश के बीच 12 सितंबर को स्कूल की छुट्टी पर क्या अपडेट, क्या है मौसम का ताजा हाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मूसलाधार बारिश के बीच 12 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? IMD ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जारी किया है। 

school closed 12 september holiday rain imd weather update delhi ncr heavy rain school
बारिश की वजह से प्रभावित स्कूली बच्चे

सितंबर का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है और कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि 12 सितंबर यानी कल स्कूल खुलेंगे या बारिश और खराब मौसम के चलते छुट्टी रहेगी? खासकर दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने 12 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ कई जगह हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

12 सितंबर को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 12 सितंबर को दिल्ली में आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह से दोपहर के बीच कई जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। दोपहर से शाम के बीच भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस , जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यानी राजधानी में मौसम सुहाना और बादलों वाला रह सकता है, लेकिन बारिश और गरज-चमक के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

क्या 12 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे?

अब सबसे बड़ा सवाल स्कूलों की छुट्टी को लेकर है। आईएमडी की इस प्रेस विज्ञप्ति में दिल्ली के स्कूल बंद रखने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने केवल मौसम का पूर्वानुमान और संभावित मौसमी परिस्थितियों की जानकारी दी है। इसलिए सिर्फ आईएमडी के इस पूर्वानुमान के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि 12 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों की छुट्टी का फैसला संबंधित सरकार, शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के आधार पर ही माना जाएगा।

कई राज्यों में बारिश का असर

आईएमडी के मुताबिक 11 से 17 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। वहीं 12 से 17 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा 12-13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। 11 से 12 सितंबर के दौरान ओडिशा में काफी व्यापक बारिश की संभावना है, जबकि 12 से 17 सितंबर के दौरान झारखंड में और 11 से 17 सितंबर के दौरान बिहार में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।

किन इलाकों में भारी बारिश का खतरा?

मौसम विभाग ने 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 11-12 सितंबर के दौरान विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत की बात करें तो 11-12 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में काफी व्यापक बारिश की संभावना है। इसी दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। गौरतलब है कि अगर आपके इलाके में बारिश तेज होती है या स्थानीय प्रशासन की ओर से स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया जाता है, तो उसी आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें। आईएमडी ने भी मौसम की बिगड़ती स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। बिजली गिरने की आशंका में पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की भी सलाह दी गई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़झमाझाम बारिश के बीच 12 सितंबर को स्कूल की छुट्टी पर क्या अपडेट