Hindi Newsकरियर न्यूज़school assembly news headlines today : 27 January news headlines in hindi school assembly world news india news
School Assembly News Headlines 27 January : स्कूल असेंबली के लिए 27 जनवरी की देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines 27 January : स्कूल असेंबली के लिए 27 जनवरी की देश विदेश की बड़ी खबरें

संक्षेप:

School Assembly News Headlines 27 January Today : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं।

Jan 27, 2026 06:23 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

School Assembly News Headlines 27 January Today : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं। इस दौरान देश दुनिया की खबरों पर चर्चा होती है। ग्रुप डिस्कशन होता है। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज यानी कि 27 जनवरी 2026 को देश दुनिया की बड़ी खबरें क्या हैं।

यहां जानें स्कूल असेंबली के लिए 27 जनवरी 2026 की समाचार सुर्खियां-

राष्ट्रीय खबरें

77वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर दिखे देश की आर्थिक प्रगति व सैन्य सामर्थ्य

देश ने सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस सैन्य शौर्य, सांस्कृतिक समृद्धि और तकनीकी आत्मनिर्भरता के पथ पर प्रशस्त भारत के भव्य प्रदर्शन के साथ मनाया। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भारत ने पूरी दुनिया को अपने सामर्थ्य की झलक दिखाई। परेड की समग्र थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रही, लेकिन प्रमुख आकर्षण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रहा। इस दौरान अभियान में उपयोग में लाई गई हथियार प्रणालियों, सैन्य संरचनाओं और रणनीतिक क्षमताओं को दिखाया गया। परेड में पहली बार युद्ध कौशल के प्रदर्शन के साथ लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल (एलआर-एएसएचएम) ग्लाइड मिसाइल का भी प्रदर्शन किया।

भारत-यूरोपीय यूनियन में व्यापार समझौता तय

भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौता तय है। मंगलवार को इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।

बच्चों की परवरिश के लिए मां को भी खर्च देना होगा: कोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि बदले सामाजिक परिवेश में बच्चों के लिए मां की परवरिश और पिता की कमाई के सिद्धांत (ट्रेंडर ईयर्स डॉक्टराईन) की सोच बदलनी होगी। साथ ही कामकाजी मां को भी बच्चों की परवरिश का खर्च देने के आदेश दिए।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया।

धोखाधड़ी में पर्ल समूह की दो हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

पर्ल एग्रोटेक काॅरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत दो राज्यों में करीब दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।

दिल्ली में आज फिर बारिश के आसार

दिल्ली में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली का मौसम बदलेगा और हल्की बारिश के अभी एक या दो दौर आ सकते हैं।

यूजीसी के नियमों के विरोध में इस्तीफा

शंकराचार्य और उनके शिष्यों के कथित अपमान और यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गणतंत्र दिवस के दिन दिए गए इस इस्तीफे से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।

छत्तीसगढ़ में प्रेशर बम के धमाके से 12 जवान जख्मी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के लगाए प्रेशर बमों में हुए विस्फोट से 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यूसीसी अध्यादेश मंजूर, और कड़े हुए प्रावधान

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) अध्यादेश को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंजूरी दे दी। रविवार सुबह लोकभवन के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।

कोलकाता के गोदाम में आग से सात की मौत

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नजीराबाद स्थित गोदाम में लगी भीषण आग में सात लोगों की मौत हो गई। शव बुरी तरह झुलसे होने के कारण अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

आर्थिक जगत

बैंक कर्मियों की हड़ताल का कामकाज पर असर संभव

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) द्वारा पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर आज 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जाने के फैसले से मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।

तनाव बढ़ने से सोने की लंबी छलांग

अंतरराष्ट्रीय बाजार तनाव का असर एक बार फिर सोने की कीमतों की तेजी के रूप में पर साफ दिख रहा है। सोमवार 26 जनवरी 2026 को सोने ने वैश्विक सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल दर्ज किया। वायदा सोने का भाव उछाल कर 5111 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

नए हवाई अड्डों के लिए धनराशि का ऐलान कर सकती है सरकार

भारत में बीते कुछ वर्षों के दौरान विमानन क्षेत्र में तेजी से यात्रियों की संख्या बढ़ी है, जिसके भविष्य में तेजी से बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सरकार नए हवाई अड्डों के विस्तार से लेकर बेड़े में शामिल होने वाले विमानों और उनके लिए समुचित ढांचा तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

सीमा शुल्क और टीडीएस सरलीकरण की संभावना

इस बार बजट से उम्मीद की जा रही है कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सीमा शुल्क ढांचे में जीएसटी की तर्ज पर बड़े बदलाव और कई अन्य सुधार देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:UPSC कैडर अलॉटमेंट का नियम बदला, अब जोन खत्म, जानिए कैसे होगी अफसरों की नियुक्ति

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

ट्रंप और जिनपिंग ने भारत को बधाई दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक रिश्ता है। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत और चीन को अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बताया।

यूएई ने पाक के प्रमुख हवाई अड्डे का समझौता रद्द किया

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कथित तौर पर इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन का समझौता रद्द कर दिया है। यह व्यवस्था अगस्त, 2025 से चर्चा में थी। इससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।gc

ये भी पढ़ें:UGC के नए भेदभाव विरोधी नियमों पर छिड़ा विवाद, केंद्र सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

खेल समाचार

तिलक वर्मा टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया से जुड़ेंगे

भारत के तीसरे नंबर के भरोसेमंद खिलाड़ी तिलक वर्मा अभी पूरी तरह से मैच फिट नहीं हुए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मुकाबलों के लिए टीम से बाहर रखा गया है। हालांकि वह टी-20 विश्व कप के लिए अभ्यास मैच से पहले टीम इंडिया से मुंबई में जुड़ेंगे।

पाकिस्तान हटा तो बांग्लादेश की वापसी संभव

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पुरुषों के टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने पर फैसला टाल दिया है। अब बोर्ड इस पर शुक्रवार या अगले सोमवार को आखिरी फैसला लेगा। इस बीच आईसीसी यह भी विचार कर रहा है कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता तो बांग्लादेश की वापसी हो सकती है।

चैंपियन सिनर की ऑस्ट्रेलियन ओपन में लगातार 18वीं जीत

मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए लगातार 18वीं जीत दर्ज की और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे वरीय सिनर ने चौथे दौर में इटली के ही लुसियानो डारडेरी को 6-1, 6-3, 7-6 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।