Hindi Newsकरियर न्यूज़school assembly news headlines today : 26 November news headlines for school assembly world news india news
School Assembly News Headlines November 26 : स्कूल असेंबली के लिए 26 नवंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines November 26 : स्कूल असेंबली के लिए 26 नवंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें

संक्षेप:

School assembly news headlines today : छात्रों को सुबह देश-दुनिया, खेल, बिजनेस और टेक्नोलॉजी आदि की खबरों के बारे में जानना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है।

Nov 26, 2025 06:09 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

School Assembly News Headlines today November 26 : बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आसपास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। छात्रों को सुबह देश-दुनिया, खेल, बिजनेस और टेक्नोलॉजी आदि की खबरों के बारे में जानना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां जानें स्कूल असेंबली के लिए 26 नवंबर की समाचार सुर्खियां-

राष्ट्रीय खबरें

चीन को भारत की दो टूक, कहा- अरुणाचल प्रदेश हमारा अभिन्न अंग

भारत ने चीनी विदेश मंत्रालय के बयानों पर मंगलवार को कड़ी आपति जताते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।

संविधान दिवस आज, डिजिटल रूप में जारी होगा भारत का संविधान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का नेतृत्व करेंगी। इस मौके पर नौ भाषाओं में तैयार संविधान को डिजिटल रूप से शुरू किया जाएगा।

गणना प्रपत्र फार्म भरने में ओटीपी की जरूरत नहीं

केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में बीएलओ के नाम पर ओटीपी मांगे जाने की शिकायतों को गम्भीरता से लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में ओटीपी का कोई प्रावधान ही नहीं है।

प्रमुख हवाईअड्डों पर ड्रोन रोधी प्रणाली लगेगी

देश के प्रमुख और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हवाईअड्डों पर जल्द ही ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई जाएगी।

जुबीन गर्ग की मौत हादसा नहीं, हत्या : हिमंत सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुई मौत स्पष्ट तौर पर हत्या का मामला है।

अयोध्या के राम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजारोहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राम मंदिर पर ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही मंदिर की औपचारिक पूर्णता हो गई।

देश के 5800 यहूदी इजरायल में बसेंगे

इजरायल सरकार ने उत्तर-पूर्व भारत के 5,800 और यहूदियों को अपने यहां बसाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अगले पांच वर्षों में इनका बसाने की योजना है। इन्हें बेने मेनशे समुदाय के रूप में जाना जाता है।

आर्थिक जगत

सोना 3500, चांदी 5800 रुपये चढ़ी

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमतें 3,500 रुपये बढ़कर 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 5800 रुपये चढ़कर 1,60,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ब्याज सब्सिडी योजना अगले हफ्ते

सरकार हाल ही में स्वीकृत 25,060 करोड़ रुपये के निर्यात प्रोत्साहन मिशन के प्रमुख घटक ब्याज समानीकरण योजना और बाजार पहुंच पहल के बारे में अगले सप्ताह विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगी।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

ज्वालामुखी की राख से कई उड़ानें रद्द, अब चीन की तरफ बढ़ा गुबार

इथियोपिया में फटे हेली गुब्बी ज्वालामुखी की राख का गुबार मंगलवार को भारत के ऊपर से होकर गुजरा। इसके चलते देश की विमान सेवा प्रभावित हुई। देर शाम राख का गुबार भारत से पूरी तरह बाहर निकल गया और यह चीन की तरफ बढ़ गया।

ट्रंप के प्रस्ताव पर यूक्रेन सहमत

यूक्रेन ने मंगलवार को रूस के साथ शांति समझौते के ट्रंप के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दे दी।

सीमा पर सैन्य ढांचा मजबूत कर रहा चीन

अमेरिकी वायु सेना के चाइना एयरोस्पेस स्टडीज इंस्टीट्यूट (सीएएसआई) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत-चीन सीमा पर तनाव पहले की तुलना में भले कम दिख रहा हो, लेकिन चीन ने तिब्बत क्षेत्र में सैन्य ढांचे का विस्तार तेजी से जारी रखा है।

पाक का अफगानिस्तान पर फिर हमला, 10 मरे

पाकिस्तान ने सोमवार की रात अफगानिस्तान पर फिर से हवाई हमले किए। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

खेल समाचार

गत चैंपियन भारत का पहला मैच अमेरिका से

अगले साल खेले जाने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप मौजूदा चैंपियन भारत अपना खिताब बचाओ अभियान 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार को टूर्नामेंट के कार्यक्रम का अनावरण करने के साथ ही बताया कि रोहित शर्मा को टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया पर हार का खतरा

दो मैच की सीरीज में पहले ही 0-1 से पीछे चल रहे भारत को मेहमान टीम ने 549 रन का लगभग असंभव लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए भारत ने मंगलवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 15.5 ओवर में दो विकेट 27 रन पर गंवा दिए थे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।