
School Assembly News Headlines November 25 : स्कूल असेंबली के लिए 25 नवंबर की देश दुनिया की बड़ी खबरें
school assembly news headlines today 25 November : स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है।
School Assembly News Headlines November 25 : बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आसपास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। छात्रों को सुबह देश-दुनिया, खेल, बिजनेस और टेक्नोलॉजी आदि की खबरों के बारे में जानना चाहिए।
यहां जानें स्कूल असेंबली के लिए 25 नवंबर की समाचार सुर्खियां-
राष्ट्रीय खबरें
1. मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री ने श्रद्धांजलि दी ।
2. दिल्ली सरकार ने गंभीर प्रदूषण के चलते सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में 50% वर्क-फ्रॉम-होम लागू किया
4. इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट की राख भारत पहुंची, राख के गुबार के कारण कई फ्लाइट्स कैंसिल
6. भारतीय नौसेना ने आईएनएस माहे को अपने बेड़े में शामिल किया। यह माहे श्रेणी का पहला पनडुब्बी रोधी उथले पानी का युद्धपोत है।
7. अरुणाचल की महिला ने चीनी एयरपोर्ट पर प्रताड़ना की रिपोर्ट की; भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया
8. छात्रों में बढ़ते तनाव और आत्महत्याओं के बीच एक संसदीय समिति ने कोचिंग सेंटरों के बढ़ते प्रसार तथा इससे जुड़े सामाजिक प्रभावों की समीक्षा का फैसला किया है।
9. उत्तराखंड हाई कोर्ट ने जंगल की आग को कंट्रोल करने के लिए आर्टिफिशियल बारिश के इस्तेमाल पर एक्सपर्ट की राय मांगी
10. सीजेआई सूर्यकांत ने ओरल मेंशनिंग सिस्टम खत्म किया; ऑफिस में पहले दिन 17 केस सुने
11. तटरक्षक बल के सभी रैंक के अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला।
12. रेल मंत्री ने दिल्ली और शामली के बीच दो नई मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
13. सीनियर जर्नलिस्ट संजय कपूर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट चुने गए
आर्थिक जगत
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत हुआ
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को कहा कि देश में नीति दरों में आगे और कमी की गुंजाइश मौजूद है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारी टैक्स से परेशान भारतीय मूल के दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी नारायण मित्तल ने ब्रिटेन छोड़ने का बड़ा फैसला ले लिया है।
कनाडा नागरिकता कानूनों में बड़े बदलाव करने जा रहा है। इस कदम से उन हजारों भारतीय मूल के परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके बच्चे कनाडा के बाहर पैदा हुए हैं और पुराने नियमों के कारण नागरिकता नहीं पा सके थे।
अफगानिस्तान के उद्योग मंत्री अलहाज नूरुद्दीन ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का आह्वान करते हुए ने कहा कि उनकी सरकार सोने के खनन सहित नए क्षेत्रों में निवेश करने वाली भारतीय कंपनियों को पांच साल की कर छूट देने के लिए तैयार है
खेल समाचार
घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की स्थिति खराब, दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बनाए, कुल बढ़त 314 रन की हुई।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीत लिया है। उसने सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से शिकस्त दे दी।
भारत फरवरी में नीदरलैंड्स के खिलाफ डेविस कप टेनिस के क्वालीफायर मुकाबले की मेजबानी करेगा। दिल्ली और कर्नाटक दोनों ने मैचों की मेजबानी की इच्छा जताई है।
यानिक सिनेर की अनुपस्थिति के बावजूद इटली ने स्पेन को हराकर लगातार तीसरी बार डेविस कप का खिताब जीत लिया है।





