Hindi Newsकरियर न्यूज़school assembly news headlines today : 20 November news headlines for school assembly world news india news
School Assembly News Headlines November 20 : स्कूल असेंबली के लिए 20 नवंबर की देश दुनिया की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines November 20 : स्कूल असेंबली के लिए 20 नवंबर की देश दुनिया की बड़ी खबरें

संक्षेप:

School Assembly News Headlines November 20 : स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है।

Nov 20, 2025 06:05 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

School Assembly News Headlines November 20 : बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आसपास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। छात्रों को सुबह देश-दुनिया, खेल, बिजनेस और टेक्नोलॉजी आदि की खबरों के बारे में जानना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां जानें स्कूल असेंबली के लिए 20 नवंबर की समाचार सुर्खियां-

राष्ट्रीय खबरें

नीतीश एनडीए विधायक दल के नेता बने,शपथ आज

नीतीश कुमार आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार को उन्हें सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, प्रदूषण से बेरोजगार श्रमिकों को भत्ता दें

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सरकारों को ग्रैप 3 की पाबंदियों के चलते बेरोजगार हुए श्रमिकों को लेकर अहम निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा, राज्य सरकारें इन्हें गुजारा भत्ता दें।

सुप्रीम कोर्ट ने तलाक-ए-हसन की खामियों पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ‘तलाक-ए-हसन’ की कमियों पर सवाल उठाए। अदालत ने पति द्वारा तलाक का नोटिस भेजने पर चिंता जताते हुए कहा कि वह इससे जुड़ी याचिकाओं को पांच जजों की संविधान पीठ को भेजने पर विचार कर सकता है।

लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई गिरफ्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। वह महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग और पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में वांछित था।

बीस वर्ष से ज्यादा पुराने वाहनों का फिटनेस शुल्क बढ़ा

केंद्र सरकार ने 20 साल से अधिक पुराने वाहनों का फिटनेस टेस्ट शुल्क बढ़ा दिया है। 20 साल से अधिक पुराने वाहन जैसे भारी ट्रक और बसों का फिटनेस टेस्ट शुल्क 3500 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।

दुर्दांत टेक शंकर समेत सात नक्सली ढेर

आंध्र प्रदेश में बुधवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सात नक्सली मार गिराए। इनमें आईईडी विशेषज्ञ टेक शंकर के साथ तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

आर्थिक जगत

1600 सीरीज के नंबरों से ही कॉल करेंगे बैंक

धोखाधड़ी रोकने के लिए वित्तीय संस्थान सिर्फ 1600 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल करेंगे। ट्राई ने इसकी समय सीमा तक कर दी है। बैंकों को इसे एक जनवरी तक अपनाना होगा।

टेस्ला देश में पहला टेस्ट सेंटर खोलेगी

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत का पहला ‘टेस्ला सेंटर’ गुरुग्राम के ऑर्किड बिजनेस पार्क में 26 नवंबर को खोलने जा रही है।

सेबी ने निवेशकों को आगाह किया

सेबी ने बुधवार को निवेशकों से गैर-पंजीकृत ऑनलाइन बॉन्ड मंच को लेकर सावधानी बरतने और लेनदेन से बचने का आग्रह किया।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

लड़ाकू विमान एसयू-57 देने के लिए तैयार रूस

रूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई-57 देने और उससे जुड़ी तकनीक बिना किसी शर्त के ट्रांसफर करने की पेशकश की है। रूस ने कहा कि भारतीय पक्ष की सभी तकनीकी और रणनीतिक मांगें पूरी तरह स्वीकार्य हैं।

जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 21-23 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रहेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन इस बार जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहा है।

यूक्रेन पर 500 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल हमले

रूस ने मंगलवार देर रात से बुधवार तड़के तक यूक्रेन के विभिन्न शहरों में 500 से ज्यादा ड्रोन-मिसाइल हमले किए। इससे 25 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हैं।

खेल समाचार

कुराकाओ जनसंख्या के हिसाब से फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे छोटा देश बना

नई फीफा रैंकिंग ने विश्व कप ड्रॉ के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त टीमों का फैसला किया; जर्मनी ने क्रोएशिया को हराया

भारत अंडर-19 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगा

दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए को 73 रनों से हराकर सीरीज में सफाया टाला

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के वनडे मैचों की सीरीज से बाहर रह सकते हैं

पाकिस्तान की साइबर अपराध एजेंसी ने राशिद लतीफ के खिलाफ जांच शुरू की

असम ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ वापसी करते हुए ड्रॉ कराया

रोहित शर्मा नई वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसके

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।