Hindi Newsकरियर न्यूज़school assembly news headlines today : 18 december news headlines in hindi school assembly world news india news
School Assembly News Headlines 18 December : स्कूल असेंबली के लिए 18 दिसंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines 18 December : स्कूल असेंबली के लिए 18 दिसंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें

संक्षेप:

School Assembly News Headlines 18 December : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं। इस दौरान देश दुनिया की खबरों पर चर्चा होती है।

Dec 18, 2025 06:44 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

School Assembly News Headlines 18 December Today : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं। इस दौरान देश दुनिया की खबरों पर चर्चा होती है। ग्रुप डिस्कशन होता है। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज यानी कि 18 दिसंबर 2025 को देश दुनिया की बड़ी खबरें क्या हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां जानें स्कूल असेंबली के लिए 18 दिसंबर की समाचार सुर्खियां-

राष्ट्रीय खबरें

सीएनजी-पीएनजी के दाम नए साल से घटेंगे

नया वर्ष आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। एक जनवरी 2026 से संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम घट सकते हैं। सीएनजी की कीमतों में दो से ढाई और पीएनजी के दाम करीब दो रुपये तक कटौती हो सकती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने प्राकृतिक गैस के परिवहन शुल्क को सरल और तर्कसंगत बनाने का फैसला किया है।

परमाणु ऊर्जा बिल लोकसभा से पास

लोकसभा ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी की अनुमति देने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्ष के विरोध के बीच पारित कर दिया। परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025 को ऐतिहासिक करार दिया।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त तलब

भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने ढाका स्थित भारतीय मिशन की सुरक्षा और वहां के कुछ नेताओं की भारत के खिलाफ बयानबाजी को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराते हुए कड़ा विरोध जताया।

ओटीटी पर सेंसर बोर्ड के नियम लागू नहीं

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने बुधवार को संसद को बताया कि नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध ओटीटी सामग्री सेंसर बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आएगी, इसे आईटी नियमों के तहत लाया जाएगा।

विदेश से क्या ला रहे, पहले बता सकेंगे

विदेश यात्रा के दौरान बाहरी देशों से सामान लाने वाले यात्री अब कस्टम विभाग को पहले ही इसकी सूचना दे सकेंगे। उनके द्वारा लाए जाने वाले सामान की जानकारी की घोषणा किए जाने के बाद उन्हें हवाई अड्डे पर परेशान नहीं होना पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, प्रदूषण का कारण बन रहे टोल हटाएं

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से कहा कि वे राजधानी की सीमा पर स्थित सभी नौ टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने या कहीं और स्थानांतरित करने पर एक सप्ताह के भीतर विचार करें। कोर्ट ने टोल पर जाम और उससे होने वाले प्रदूषण के मद्देनजर ये निर्देश दिए।

सीएम नीतीश कुमार को पाकिस्तान से धमकी

आयुष चिकित्सकों के नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देते हुए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की ओर से वीडियो जारी किया गया है, जिसकी जांच साइबर थाना को सौंपी गई है। वायरल रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला आयुष चिकित्सक ने नौकरी ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया है। वीडियो में मुख्यमंत्री को धमकी दी गई है कि माफी मांगें वरना बाद में शिकायत मत करना।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर एआई से शुल्क कटेगा : गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि देशभर में वर्ष 2026 के अंत तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर सैटेलाइट और एआई तकनीक से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। यह नई मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक से वाहन के फास्टैग से टोल टैक्स कट जाएगा।

आईएनएएस335 नौसेना में शामिल

नौसेना ने बुधवार को नौसेना प्रमुख की उपस्थिति में आईएनएस हंसा नौसैनिक अड्डे पर पनडुब्बी रोधी एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों के दूसरे स्क्वाड्रन आईएनएएस 335 'ओस्प्रे' को सेवा में शामिल किया। इससे पहले स्क्वाड्रन को औपचारिक सलामी दी गई।

आर्थिक जगत

एनपीएस में पांच साल निवेश रखने की बाध्यता खत्म

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एनपीएस के तहत गैर-सरकारी क्षेत्र के निवेशकों के लिए पांच साल तक निवेश करने की शर्त को हटा दिया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो किसी वजह से बीच में एनपीएस से बाहर निकलना चाहते हैं। हालांकि सरकारी कर्मचारियों के लिए यह लॉक-इन की शर्त अभी भी लागू रहेगी।

म्यूचुअल फंड का शुल्क ढांचा बदलेगा

सेबी ने बुधवार को म्यूचुअल फंड नियमों में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी। इसमें व्यय अनुपात ढांचे और ब्रोकरेज शुल्क की सीमाओं में बदलाव शामिल हैं। सेबी ने बॉन्ड और ऋण में निवेशकों की कुछ श्रेणियों को प्रोत्साहन देने की अनुमति देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी।

एसबीआई बोला, रुपये में मजबूत वापसी की संभावना

अमेरिका के भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क के कारण मुख्य रूप से कमजोर हो रहा भारतीय रुपया, अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में मजबूत वापसी कर सकता है। भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक शोध विभाग की एक रिपोर्ट में बुधवार को यह कहा गया कि अमेरिका ने दो अप्रैल, 2025 से सभी अर्थव्यवस्थाओं पर बड़े पैमाने पर शुल्क बढ़ोतरी की घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

अमेरिका ने 20 देशों पर प्रतिबंध लगाए

अमेरिकी प्रशासन ने मंगलवार को 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन ने इन देशों की सूची में पांच अन्य देशों को शामिल किया है जो यात्रा संबंधी पूर्ण प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। इनमें बुर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान और सीरिया शामिल हैं।

समुद्री पक्षी सीगल पर चीन का जीपीएस ट्रैकर मिला

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार के तटीय क्षेत्र में समुद्री पक्षी (सीगल) पर चीन निर्मित जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके आईएनएस कदंबा नौसैनिक अड्डे के निकट होने से खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जासूसी से अधिक वैज्ञानिक शोध से जुड़ा प्रतीत होता है।

खेल समाचार

भारत साउथ अफ्रीका का चौथा टी 20 मैच रद्द

इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में धुंध के कारण खराब हुए मौसम के चलते भारत साउथ अफ्रीका का चौथा टी 20 मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।

कैरी ने शानदार शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा

एलेक्स कैरी 12 साल में एशेज में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 106 रन की पारी खेली। उनके करियर के तीसरे शतक के साथ उस्मान ख्वाजा (82) के पचासे से ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों से उबर आठ विकेट पर 326 रन बना लिए।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।