School Assembly News Headlines 11 February : स्कूल असेंबली के लिए 11 फरवरी की देश विदेश की बड़ी खबरें

Feb 11, 2026 07:24 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

School Assembly News Headlines 11 February Today : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं।

School Assembly News Headlines 11 February : स्कूल असेंबली के लिए 11 फरवरी की देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines 11 February Today : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं। इस दौरान देश दुनिया की खबरों पर चर्चा होती है। ग्रुप डिस्कशन होता है। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज यानी कि 11 फरवरी 2026 को देश दुनिया की बड़ी खबरें क्या हैं।

राष्ट्रीय खबरें

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया। इस पर 118 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव पर नौ मार्च को चर्चा हो सकती है।

कंटेंट एआई से बना तो बताना होगा, फर्जी वीडियो तीन घंटे में हटेगा

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा तैयार हर फोटो, वीडियो पर स्पष्ट लेबल लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अगर इन प्लेटफॉर्म्स पर कोई गलत, गैर-कानूनी वीडियो या फोटो डाली जाती है, तो कंपनियों को उसे सूचना मिलने के सिर्फ तीन घंटे में हटाना होगा।

जमानत के लिए रुपये भरने की शर्त अनुचित: शीर्ष कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी को जमानत या अग्रिम जमानत देने के लिए पैसे जमा कराने की शर्त नहीं होनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि तथ्यों पर विचार करने के जमानत बनती है तो अदालत को आगे बढ़ना चाहिए, न कि जमानत देने के लिए पैसे जमा कराने की शर्त लगानी चाहिए।

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदला जाएगा

नेटफ्लिक्स इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि मनोज वाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदल दिया जाएगा।

नर्सिंग कार्मिकों को पूर्व सैनिकों के कोटे का लाभ

केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों को पुन: रोजगार प्रदान करने संबंधी नियमों में संशोधन किया है। अब सेना नर्सिग सेवा के कार्मिकों को भी इसके दायरे में लाया गया है। इससे सरकारी सेवाओं में दोबारा रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी।

लापता बच्चों के पीछे कहीं देशव्यापी नेटवर्क तो नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को यह पता लगाने का निर्देश दिया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से बच्चों के लापता होने की घटनाओं के पीछे कोई देशव्यापी नेटवर्क है या कोई राज्य स्तरीय विशिष्ट समूह तो नहीं है। शीर्ष अदालत ने केंद्र को सभी राज्यों से आंकड़े एकत्र करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई पैटर्न है या ये रैंडम (आकस्मिक)हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर अनजान लोगों से धमकी मिली है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी है।

आर्थिक जगत

बांग्लादेश को छूट देने से कपड़ा निर्यात पर असर

द्विपक्षीय व्यापार को लेकर अमेरिका और बांग्लादेश के बीच होने जा रहे समझौते ने भारतीय के कपड़ा एवं वस्त्र उद्योग की चिंता बढ़ा दी है। समझौते के तहत एक नई व्यवस्था बनाई जा रही है, जिसके तहत अमेरिका द्वारा बांग्लादेश से आयात होने वाले कपड़े पर आयात शुल्क शून्य रखा जाएगा।

करार को अंतिम रूप देने पर काम होगा : अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में अमेरिका और भारत व्यापार पर अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आय विवरण का फॉर्म सरल

सरकार ने नई आयकर नियमावली का जो ड्राफ्ट जारी किया है उसके मुताबिक 75 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए फॉर्म 12बीबीए को सरल बनाया गया है। यह एक घोषणा पत्र होता है जिसे बैंक को देना होता है, जिसमें आय के विवरण की घोषणा करनी होती है।

ईरान से आयात के विवरण अमेरिका ने मांगे : अदाणी

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने मंगलवार को कहा कि एक अमेरिकी एजेंसी ने प्रतिबंधित इकाइयों के साथ लेनदेन की गैर-आपराधिक जांच के तहत ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के कथित आयात को लेकर कंपनी से जानकारी मांगी है।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या

बांग्लादेश में चुनाव से पहले सोमवार को एक और 62 वर्षीय हिंदू कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुशेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है।

बलूचिस्तान में सेना टैंक के साथ पहुंची

बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाक सुरक्षा बल मंगलवार को टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ बलूचिस्तान के नुश्की में घुस गए और सुरक्षा बढ़ा दी है।

खेल समाचार

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया — यह लगातार दूसरा मुकाबला जीत है।

न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिन एलेन मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। दोनों ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगाकर यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों की नाबाद तूफानी पारियों से न्यूजीलैंड ने 174 रन का लक्ष्य 76 मिनट में 15.2 ओवर में बिना विकेट खोए 175 रन बनाकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने यूएई को दस विकेट से रौंदकर टी-20 विश्व कप की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।