Hindi Newsकरियर न्यूज़school assembly news headlines today : 11 december news headlines in hindi school assembly world news india news
School Assembly News Headlines 11 December : स्कूल असेंबली के लिए 11 दिसंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines 11 December : स्कूल असेंबली के लिए 11 दिसंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें

संक्षेप:

स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं। इस दौरान देश दुनिया की खबरों पर चर्चा होती है। आइए जानते हैं आज यानी कि 11 दिसंबर 2025 को देश दुनिया की बड़ी खबरें क्या हैं।

Dec 11, 2025 06:28 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

School Assembly News Headlines 11 December Today : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं। इस दौरान देश दुनिया की खबरों पर चर्चा होती है। ग्रुप डिस्कशन होता है। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज यानी कि 11 दिसंबर 2025 को देश दुनिया की बड़ी खबरें क्या हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां जानें स्कूल असेंबली के लिए 11 दिसंबर की समाचार सुर्खियां-

राष्ट्रीय खबरें

यात्रियों को हर्जाना दे इंडिगो: हाईकोर्ट

दिल्ली उच्च न्यायालय ने विमानन कंपनी इंडिगो और केंद्र सरकार को बुधवार को निर्देश दिया कि वे फंसे हुए यात्रियों को बिना देरी मुआवजा दें। साथ ही कहा कि यात्रियों की मदद और रकम वापसी से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन हो। उधर, हवाई संकट के नौंवे दिन बुधवार को भी दिल्ली समेत तीन बड़े हवाईअड्डों से 220 उड़ानें रद्द रहीं।

यूनेस्को ने दीवाली को विश्व धरोहर का दर्जा दिया

दीपावली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित यूनेस्को की अहम बैठक में यह फैसला लिया गया।

दिल्ली में कोहरे के साथ ठिठुरन बढ़ेगी

राजधानी दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार से कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही कोहरा बढ़ने की भी संभावना जताई है।

हजारों वीजा आवेदन साक्षात्कार रद्द

भारत में इस महीने के अंत में होने वाले हजारों एच-1बी वीजा आवेदकों के पूर्व निर्धारित साक्षात्कार अचानक कई महीनों के लिए स्थगित कर दिए गए, जिसका कारण उनके सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन प्रोफाइल की जांच करना बताया जा रहा है।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

एसआईटी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को बुधवार तड़के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। वह लखनऊ–नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट से दिल्ली जा रहे थे। अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी देवरिया में एसपी रहने के दौरान जमीन आवंटन में कथित फर्जीवाड़े के मामले से जुड़ी है।

एसआईआर पर विपक्ष-सत्ता पक्ष में नोकझोंक

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। चुनाव आयोग पर तटस्थ अंपायर नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी हमेशा नहीं चलेगी। देश में लोकतंत्र बचाने को आंदोलन होगा।

महिलाओं को स्थायी कमीशन देने में भेदभाव नहीं किया गया: सरकार

केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने में भेदभाव और पक्षपात के आरोपों का खंडन किया।

आर्थिक जगत

चांदी साढ़े ग्यारह हजार रुपये चढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों से बढ़ी मजबूत घरेलू मांग के बीच बुधवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में लगभग दो महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी आई। चांदी के दाम 11,500 रुपये बढ़कर 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

अमेजन भारत में तीन लाख करोड़ का निवेश करेगी

अमेरिकी कंपनी अमेजन ने 2030 तक भारत में 35 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब तीन लाख करोड़ निवेश करने की योजना की बुधवार को घोषणा की। कंपनी का मकसद कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित डिजिटलीकरण, निर्यात वृद्धि और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करना है।

एडीबी ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया। इसकी प्रमुख वजह हाल में जीएसटी दरों में कटौती से घरेलू खपत को मिली मजबूती है।

रिलायंस इंफ्रा के 13 बैंक खाते जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को विदेशी मुद्रा उल्लंघन (फेमा) मामले में अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के 13 बैंक खाते जब्त कर लिए। इनमें 54.82 करोड़ जमा है।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच खूनी संघर्ष तेज हुआ

करीब पांच महीने की शांति के बाद थाईलैंड-कंबोडिया के बीच खूनी संघर्ष बुधवार को और तेज हो गया। रविवार को हुई झड़प के बाद ये लड़ाई शुरू हुई थी। थाई सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल सुरसंत कोंगसिरी ने बताया कि थाईलैंड में प्रभावित इलाकों से लगभग 400,000 लोगों को निकाला गया है, और चार सीमावर्ती प्रांतों में लड़ाई जारी रहने के कारण लगभग 700 स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पाक के पंजाब प्रांत में पीटीआई पर प्रतिबंध

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरान खान की पाकिस्तान -तहरीक -ए -इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मंगलवार को विधानसभा में प्रस्ताव पास कर ये फैसला किया गया। यह प्रस्ताव नवाज शरीफ की पार्टी के विधायक ताहिर परवेज ने पेश किया था।

खेल समाचार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 आज

कटक फतह करने के बाद टीम इंडिया आज मुल्लांपुर में विजय पताका फहराने उतरेगी। शानदार फॉर्म में चल रहे गेंदबाजों के दम पर भारतीय टीम गुरुवार को होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

भारत ने खत्म किया नौ साल का सूखा, अर्जेंटीना को हरा कांस्य जीता

जर्मनी ने बेहद रोमांचक फाइनल में बुधवार को स्पेन को शूटआउट में 3-2 से हराकर आठवीं बार जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप जीत लिया। जर्मन टीम इससे पहले सात बार (1982, 1985, 1989, 1993, 2009, 2013, 2023) खिताब जीत चुकी है। जर्मनी के लिए बेनेडिक्ट गेयेर, एलेक वोन श्वेरिन और बेन हासबाश ने गोल किए जबकि स्पेन के लिए पाब्लो रोमन और जुआन प्राडो ही गोल कर सके।

टिकनर के दम पर न्यूजीलैंड ने विंडीज को सस्ते में समेटा

न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के शानदार प्रदर्शन (32 रन, चार विकेट) से वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन बुधवार को यहां पहली पारी में 205 रन पर समेट दिया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।