School Assembly News Headlines 10 February : स्कूल असेंबली के लिए 10 फरवरी की देश विदेश की बड़ी खबरें

Feb 10, 2026 06:52 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

School Assembly News Headlines 10 February Today : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं।

School Assembly News Headlines 10 February : स्कूल असेंबली के लिए 10 फरवरी की देश विदेश की बड़ी खबरें

School Assembly News Headlines 10 February Today : स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए देश, विदेश, आर्थिक, खेल जगत की खबरें पढ़ी जाती हैं। इस दौरान देश दुनिया की खबरों पर चर्चा होती है। ग्रुप डिस्कशन होता है। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज यानी कि 10 फरवरी 2026 को देश दुनिया की बड़ी खबरें क्या हैं।

राष्ट्रीय खबरें

एसआईआर में बाधा नहीं आने देंगे : कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट नहीं आने देंगे और यह बात सभी राज्यों को बहुत साफ तौर पर समझ लेनी चहिए।

डिजिटल अरेस्ट डकैती जैसा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डिजिटल गिरफ्तारी और साइबर धोखाधड़ी के जरिए 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी को पूरी तरह से ‘लूट या डकैती’ बताया। कोर्ट ने कहा कि यह रकम कई छोटे राज्यों के सालाना बजट से भी अधिक है। शीर्ष अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), बैंकों और संचार विभाग जैसे हित धारकों के साथ विचार विमर्श करने को कहा। साथ ही एक महीने के भीतर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया।

सुपर ऐप रेलवन पर एक मार्च से मिलेगा टिकट

भारतीय रेलवे अपने डिजिटल ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है। यह करोड़ों रेल यात्रियों के अनुभव को बदल देगा। पहली मार्च से रेलवे के सुपर ऐप रेलवन पर सभी प्रकार की रेल टिकट की बुकिंग शुरू होने जा रही है। जबकि वर्षो से प्रयोग किए जा रहे यूटीएस ऐप को बंद करने का फैसला किया है। नया सुपर ऐप रेलवन यात्रियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में काम करेगा।

मनोज नरवणे की किताब वायरल करने पर मुकदमा

सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (सेवानिवृत्त) की अप्रकाशित पुस्तक की कथित पीडीएफ सोशल मीडिया पर लीक होने का मामला सामने आया है। मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्वत: संज्ञान लेते हुए साइबर अपराध, कॉपीराइट उल्लंघन एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

वार्ता विफल, संसद में फिर हंगामे के आसार

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बोलने के मुद्दे पर टकराव जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अपने कक्ष में विपक्ष के नेताओं से बात की मगर मसला नहीं सुलझ सका। सोमवार को बजट पर चर्चा से पहले राहुल गांधी को आसन से बोलने की अनुमति नहीं मिलने के बीच कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रौद्योगिकी का गुलाम न बनें विद्यार्थी : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विद्यार्थियों को अपने आप को प्रौद्योगिकी का गुलाम नहीं बनने देना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ की दूसरी कड़ी में कहा कि मोबाइल फोन उन कुछ बच्चों के मालिक बन गए हैं, जो फोन या टेलीविजन स्क्रीन के बिना खाना भी नहीं खा सकते।

आर्थिक जगत

यूपीआई से निकल सकेगी पीएफ की रकम

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंशधारक इस वर्ष अप्रैल में पेश होने वाले नए मोबाइल ऐप के जरिये यूपीआई से पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में पा सकेंगे। अभी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) पोर्टल या 'उमंग' ऐप की सुविधा उपलब्ध है। नया ऐप सेवाओं की पहुंच और वितरण में सुधार करेगा।

चांदी उछलकर फिर 2.72 लाख रुपये पर

मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एमएसई को 25 लाख गारंटीमुक्त ऋण मिल सकेगा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि बैंक बेहतर पृष्ठभूमि और मजबूत वित्तीय स्थिति वाली सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों (एमएसई) को 25 लाख रुपये तक का गारंटीमुक्त ऋण दे सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

भारत और सेशेल्स साथ आगे बढ़ेंगे, पूर्वी अफ्रीकी देश के साथ सात बड़े समझौते

भारत ने हिंद महासागर में बसे पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के पैकेज का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक अर्मिनी के साथ सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। इस दौरान स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्यौगिकी समेत कुल सात समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का रूस ने किया समर्थन

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि भारत की अध्यक्षता में हम ब्रिक्स और उनके एजेंडे का पूरा समर्थन करेंगे।

टोरंटो में भारतवंशी को गोली मारी, मौत

कनाडा के टोरंटो के एक शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने 37 वर्षीय भारतीय-कनाडाई नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

खेल समाचार

भारत-पाक में होगा टी-20 विश्व कप का मैच

पाकिस्तान सरकार ने सोमवार देर रात टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का अपना फैसला वापस ले लिया है। पाक सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश बोर्ड ने इसके लिए तैयार किया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है। सूत्र ने बताया, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश से फोन आया था और उन्होंने बहिष्कार का फैसला वापस लेने का उनका अनुरोध मान लिया है।

‘ए’ श्रेणी में सिर्फ गिल, जडेजा और बुमराह

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने सालाना केंद्रीय अनुबंध में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को ही ‘ए’ श्रेणी में रखा है। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह तीनों प्रारुप खेल रहें हैं। हरफनमौला रवींद्र जडेजा केवल वनडे और टेस्ट में बने हुए हैं। वहीं फिलहाल टी-20 क्रिकेट से बाहर चल रहे गिल वनडे और टेस्ट प्रारूप के कप्तान हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले लीग मैच में कनाडा को 57 रन से शिकस्त दी

कप्तान एडेन मार्करम की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ लुंगी एनगिडी के चार विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप में जीत से शानदार आगाज किया। उसने सोमवार को कनाडा को 57 रन से शिकस्त दे दी। मार्करम ने 59 रन की पारी में 32 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया।

बांग्लादेश बोर्ड पर दंड नहीं लगाएगा आईसीसी

आईसीसी ने सोमवार को कहा कि भारत में टी-20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार पर वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर कोई दंड नहीं लगाएगा। आईसीसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच में एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जाएगी।

जिम्बाब्वे की ओमान पर आसान जीत

जिम्बाब्वे ने टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में सोमवार को ओमान को आठ विकेट से हराकर आसान जीत दर्ज की। ओमान को 103 रन पर आउट करने के बाद जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में दो विकेट 106 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।