
School Assembly News Headlines October 16: स्कूल असेंबली के लिए 16 अक्टूबर की देश और दुनिया की मुख्य खबरें, यहां देखें
School Assembly News Headlines: यहां से 16 अक्टूबर के नेशनल-इंटरनेशनल खबरों को पढ़ सकते हैं। जानें प्रधानमंत्री मोदी की गूगल AI हब की सराहना, जुबीन गर्ग मामले में न्यायिक कार्रवाई, BRICS+ की अध्यक्षता, केन्या के पूर्व PM का निधन, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं।
School Assembly News Headlines in Hindi (October 16): बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आस-पास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें। इससे बच्चों में करेंट अफेयर्स का ज्ञान बढ़ता है। अगर आप के स्कूलों में भी सुबह की असेंबली में देश दुनिया की सुर्खियों को बताया जाता है तो आप यहां से 16 अक्टूबर के नेशनल-इंटरनेशनल खबरों को पढ़ सकते हैं।

राष्ट्रीय खबरें-
प्रधानमंत्री मोदी ने गूगल AI हब की सराहना की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गूगल के एक नए AI हब के लॉन्च की सराहना की है।
जुबीन गर्ग मामला: असम में सांस्कृतिक हस्ती जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
BRICS+ की अध्यक्षता भारत को: भारत 2026 में BRICS+ समूह (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) की अध्यक्षता संभालने की तैयारी कर रहा है।
केन्या के पूर्व PM का निधन: केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री राइला ओडिंगा का दुखद निधन हो गया है। उन्होंने इलाज के दौरान केरल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
आईएमएफ की रिपोर्ट: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया भर की सरकारें अपने खर्च करने के तरीके को सुधार कर अर्थव्यवस्था में बहुत अच्छी ग्रोथ ला सकती हैं।
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए राहत की खबर है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने उसकी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए 1.2 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर सहमति दे दी है।
गाजा में शांति: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्ष विराम के दूसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की है।
खेल जगत की खबरें -
एशियन कप में भारतीय फुटबॉल टीम विफल: भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए निराशा भरी खबर है। भारतीय फुटबॉल टीम 2027 AFC एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही है। क्वालीफाइंग मैच में उसे सिंगापुर के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली ने युवा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की कप्तानी से बहुत प्रभावित हुए हैं। ली ने गिल की कप्तानी की तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ से की है।



