
School Assembly News Headlines October 17 : स्कूल असेंबली के लिए 17 अक्टूबर की मुख्य खबरें
संक्षेप: School Assembly News Headlines in Hindi October 17 : बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आसपास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें।
School Assembly News Headlines in Hindi October 9 : स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। छात्रों को सुबह देश-दुनिया, खेल, बिजनेस और टेक्नोलॉजी आदि की खबरों के बारे में जानना चाहिए। बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आसपास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें। यहां जानें स्कूल असेंबली के लिए 17 अक्टूबर की समाचार सुर्खियां-
राष्ट्रीय खबरें
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के लिए 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, उससे 'कनेक्टिविटी' में सुधार होगा, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का जीवन बेहतर होगा।
गुजरात में कैबिनेट विस्तार से पहले सभी मंत्रियों का इस्तीफा
गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। बीते सप्ताह गुजरात के मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया था।
तेलंगाना में पिछड़े वर्ग का आरक्षण बढ़ाने पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना सरकार की एक याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। याचिका में स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों को 42 प्रतिशत आरक्षण देने के आदेश पर रोक के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।
ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन दो दिनों के भारत दौरे पर पहुंचे हैं।
भारत-ब्राजील की संयुक्त घोषणा, मर्कोसुर-भारत व्यापार समझौते को और प्रगाढ बनाने के लिए सहमत हुए।
- विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलाग क्विज की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
- एफएसएसएआई ने बड़ा फैसला किया है। अब किसी भी ब्रांड नाम में ‘ओआरएस’ शब्द का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।
- दो दिवसीय दौरे पर पहली बार भारत पहुंचीं श्रीलंका की पीएम अमरसूर्या, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा।
आर्थिक जगत
धोखाधड़ी से बचाने के लिए बैंक खास नंबर से फोन करेंगे
लोगों को फोन के जरिए होने वाली साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए 1600 नंबर की खास सीरीज नए साल से शुरू होने जा रही है। इसके तहत बैंक, वित्तीय संस्थान 1600 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल करेंगे।
चांदी में 2000 रुपये की तेजी, सोना 200 रुपये टूटा
दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें 200 रुपये की मामूली गिरावट आईं। वहीं, चांदी में दो हजार रुपये की तेजी दर्ज की गई।
बिना बताए कॉल दरें बढ़ाने पर अधिक जुर्माना लगेगा
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों के रिपोर्टिंग में देरी करने पर जुर्माना बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत सरकार ने कहा- रूस से तेल खरीद पर ट्रंप और मोदी में वार्ता नहीं हुई
भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई।
यमन में भारतीय नर्स की फांसी रोकी गई : केंद्र
सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार को सूचित किया गया कि यमन में हत्या के जुर्म में मृत्युदंड पाने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर रोक लगा दी गई है और कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं हो रही है।
अफगान-पाक संघर्ष पर भारत रख रहा पैनी नजर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति पर भारत पैनी नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
खेल जगत की खबरें
हीली के शतक से ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बांग्लादेश को महिला वनडे विश्व कप में 151 गेंद रहते 10 विकेट से रौंद दिया।
रणजी में दिल्ली ने पारी घोषित की
दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन हैदराबाद के खिलाफ पहली पारी चार विकेट पर 529 रन पर घोषित की।
अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ICC के सितंबर महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी, दोनों खिलाड़ियों में टीम में निभाई अहम भूमिका





