Hindi Newsकरियर न्यूज़school assembly news headlines : 13 november news headlines for school assembly news india news world sports news
School Assembly News Headlines 13 November: स्कूल असेंबली के लिए 13 नवंबर की देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां देखें

School Assembly News Headlines 13 November: स्कूल असेंबली के लिए 13 नवंबर की देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां देखें

संक्षेप:

School Assembly News Headlines: अगर आप के स्कूलों में भी सुबह की असेंबली में देश दुनिया की सुर्खियों को बताया जाता है तो आप यहां से 13 नवंबर 2025 के नेशनल-इंटरनेशनल खबरों को पढ़ सकते हैं।

Nov 12, 2025 10:41 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

School Assembly News Headlines in Hindi (13 November): बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आस-पास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें। इससे बच्चों में करेंट अफेयर्स का ज्ञान बढ़ता है। अगर आप के स्कूलों में भी सुबह की असेंबली में देश दुनिया की सुर्खियों को बताया जाता है तो आप यहां से 13 नवंबर 2025 के नेशनल-इंटरनेशनल खबरों को पढ़ सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राष्ट्रीय समाचार-

सुरक्षा पर हाई-लेवल मीटिंग: दिल्ली में हुए हालिया बम धमाके के दो दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक की।

ब्लास्ट की जांच: दिल्ली ब्लास्ट की जांच में सामने आया है कि संदिग्धों के पास 26/11 जैसे बड़े हमले को अंजाम देने की योजना थी, जिसके लिए उनके पास 200 से ज्यादा IED थे।

यातायात में बढ़ोतरी: देश के हवाई यात्री यातायात में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। इस वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में यह आंकड़ा 202 मिलियन तक पहुंच गया है।

वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता (AQI) लगातार खराब होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने के मामले पर राज्य सरकारों से रिपोर्ट मांगी है।

ISRO का 'गगनयान' मिशन: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन 'गगनयान' के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षण पूरा कर लिया है। ISRO ने उस पैराशूट सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

असम में नया इमिग्रेशन चेक पोस्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी भूटान यात्रा के दौरान एक बड़ी घोषणा की है। भारत जल्द ही असम में एक नया इमिग्रेशन चेक पोस्ट स्थापित करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार -

इजरायल का बयान: दिल्ली में हुए आतंकी हमले पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आतंक हमारे शहरों को हिला सकता है, लेकिन हमारी आत्माओं को नहीं।"

ट्रम्प का रुख: अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने H-1B वीजा योजना पर अपने पहले के रुख से थोड़ा यू-टर्न लेते हुए कहा कि "विदेशी छात्र अमेरिका के लिए अच्छे हैं" भले ही देश के पास पर्याप्त टेलेंट नहीं है।

5 दिसंबर को आएंगे राष्ट्रपति पुतिन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां रूस-भारत फोरम में हिस्सा लेंगे।

टाइफून फंग-वोंग से ताइवान में बाढ़: टाइफून फंग-वोंग तूफान के कारण ताइवान में भारी बारिश और बाढ़ आ गई है। सुरक्षा को देखते हुए, निचले और खतरे वाले इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

खेल सुर्खियां-

कोहली और रोहित को घरेलू क्रिकेट जरूरी: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को साफ बता दिया है कि अगर वे वनडे (ODI) टीम में वापसी करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket) खेलना होगा।

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह खेलेंगे जुरेल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली शुरुआती टेस्ट मैच के लिए, विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया जाएगा। वह नीतीश कुमार रेड्डी की जगह लेंगे।

टू-टियर टेस्ट चैम्पियनशिप मॉडल खत्म: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के दो-स्तरीय (Two-tier) मॉडल को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही, वनडे सुपर लीग को वापस लाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

बैडमिंटन, लक्ष्य सेन दूसरे दौर में: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे राउंड में जगह बना ली है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।