बिहार सरकार का आदेश, आरक्षित वर्ग के होनहार अभ्यर्थियों को जनरल कोटे में गिनना होगा

लाइव हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
Follow us on Google News
share

बिहार में मेधावी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सामान्य सीटों में समायोजित करने के बजाय आरक्षित कोटे में गिनने की शिकायतों पर सरकार ने नियमों के कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है।

Exam
भर्ती परीक्षा

बिहार सरकार ने क्षैतिज एवं उर्ध्व (लंबवत) आरक्षण के क्रम में आरक्षित श्रेणी के योग्य विद्यार्थियों के अधिकारों के हनन पर रोक लगा दी है। योग्यता सूची में ऊपर आने वाले आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को नौकरी या शैक्षिक संस्थानों में नामांकन सामान्य श्रेणी के तहत ही होगा। सामान्य श्रेणी से कम योग्यता श्रेणी में आने पर उनका चयन आरक्षित श्रेणी के तहत हो सकेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी नौकरियों में नियुक्ति करने वाले कई चयन आयोगों और शैक्षिक संस्थानों की ओर से इसके उल्लंघन की शिकायत पर यह निर्णय जारी किया है।

आयोगों या संस्थानों की ओर से इस कानूनी प्रावधान का शत-प्रतिशत पालन नहीं किया जा रहा है और मेधावी आरक्षित आवेदकों को सामान्य सीटों में समायोजित करने के बजाय आरक्षित कोटे में ही गिन रहे हैं। इससे आरक्षित वर्ग के अन्य कम अंक वाले मेधावी छात्रों का हक मारा जा रहा था। सामान्य प्रशासन विभाग ने नियम का कड़ाई से पालन करने का निर्देश जारी किया है। बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम-1991 और शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन अधिनियम-2003 के तहत स्पष्ट नियम है कि मेरिट में आने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार अनारक्षित कोटे में गिने जाएंगे। ईडब्लूएस आरक्षण अधिनियम में भी यही प्रावधान दोहराया गया था।

मौजूदा आरक्षण व्यवस्था

अनुसूचित जाति 16 प्रतिशत

अनुसूचित जनजाति 01 प्रतिशत

अत्यंत पिछड़ा वर्ग 18 प्रतिशत

पिछड़ा वर्ग 12 प्रतिशत

पिछड़े वर्गों की महिलाएं 03 प्रतिशत

ईडब्ल्यूएस 10 प्रतिशत

अनारक्षित 40

अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय का किया घेराव

बीपीएससी की ओर से आयोजित सहायक अभियंता परीक्षा के परिणाम की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी सोमवार को सड़क पर उतर आये। अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने परिणाम जल्द जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी आर्या ने कहा कि परीक्षा जुलाई 2025 में ही ली गई थी। लेकिन अब तक परिणाम की घोषणा नहीं हुए है। बीपीएससी कार्यालय में प्रतिनिधि मंडल ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर मांग रखी। हालांकि यहां वार्ता नाकाम रहने के बाद अभ्यर्थी नोडल विभाग पहुंच सचिव से मुलाकात की। अभ्यर्थी सत्यम ने बताया कि इस मामले को लेकर नोडल विभाग के सचिव ने एडवोकेट जनरल से बात करने का आश्वासन दिया है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि परिणाम न आने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आरक्षित वर्ग के होनहार अभ्यर्थियों को जनरल कोटे में गिनना होगा