
SSC JE City Intimation Slip 2025: SSC जूनियर इंजीनियर परीक्षा की ‘सिटी स्लिप’ जारी, 3 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम
SSC JE 2025 Exam City Intimation Slip: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2025 की सिटी स्लिप की जानकारी देने वाली 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है।
SSC JE City Intimation Slip 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए आज एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने सिटी स्लिप की जानकारी देने वाली 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है।
जो उम्मीदवार 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में शामिल होने वाले हैं, वे अब SSC की क्षेत्रीय वेबसाइट्स ssc.gov.in पर जाकर अपने सिटी स्लिप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सिटी स्लिप में क्या है खास?
यह सिटी इंटिमेशन स्लिप, परीक्षा के लिए आपका एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि यह केवल इसलिए जारी की गई है ताकि उम्मीदवार समय रहते अपने ट्रैवल और रहने की व्यवस्था कर सकें। इस स्लिप में आपको अपने परीक्षा केंद्र का नाम नहीं, बल्कि केवल शहर का नाम और परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिलेगी।
एडमिट कार्ड कब आएगा?
आयोग के अनुसार, आपका असली एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने की तारीख से लगभग 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
जिन्होंने सेंटर नहीं चुना, उनके लिए आखिरी मौका-
SSC ने उन सभी उम्मीदवारों को एक बार फिर मौका दिया है जो तय समय-सीमा के भीतर अपने एग्जाम सिटी का चयन नहीं कर पाए थे। ये उम्मीदवार अब अपनी लॉग इन विंडो में उपलब्ध ‘फीडबैक मॉड्यूल’ के माध्यम से 28 नवंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे तक अपनी पसंद का शहर चुन सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार इस अंतिम समय-सीमा का लाभ नहीं उठाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसका एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा।
SSC ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सभी सही व सटीक जानकारियों के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर ही भरोसा करें।
छात्र क्या करें?
तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें और अपनी 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' डाउनलोड करें। परीक्षा शहर के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाना शुरू कर दें।
जिन उम्मीदवारों को शहर चुनने का अंतिम मौका मिला है, वे 28 नवंबर तक यह काम हर हाल में पूरा कर लें। यह परीक्षा सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसके लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया है।





