SBI Vacancy 2026 : एसबीआई में 7000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट आज से करें आवेदन, क्लर्क बनना होगा आसान
SBI Vacancy 2026 : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अप्रेंटिस के 715 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 19 मई 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 तय की गई है।

SBI Vacancy 2026 : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ( भारतीय स्टेट बैंक ) ने अप्रेंटिस के 715 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 19 मई 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 तय की गई है। इच्छुक व योग्य युवा बैंक की वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings या अन्य पोर्टल जैसे https://apprenticeshipindia.org, https://nsdcindia.org/apprenticeship या http://bfsissc.com पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। एसबीआई ने इससे पहले 2023 में 6000 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती निकाली थी।
किस राज्य में कितनी वैकेंसी
SBI अप्रेंटिस भर्ती के लिए राज्यवार और केंद्र शासित प्रदेशवार रिक्तियों (ट्रेनिंग सीटों) का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
आंध्र प्रदेश : 709
अरुणाचल प्रदेश : 26
असम : 368
बिहार : 58
छत्तीसगढ़ : 93
दिल्ली : 105
गोवा : 16
गुजरात : 217
हरियाणा : 320
हिमाचल प्रदेश : 180
झारखंड : 27
कर्नाटक: 276
केरल : 403
मध्य प्रदेश : 285
महाराष्ट्र : 504
मणिपुर : 6
मेघालय : 8
मिजोरम : 54
नागालैंड : 20
ओडिशा : 229
पंजाब : 345
राजस्थान : 350
सिक्किम : 50
तमिलनाडु : 396
तेलंगाना: 491
त्रिपुरा : 88
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 42
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ : 15
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर : 300
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख : 15
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी : 18
उत्तर प्रदेश : 561
उत्तराखंड : 115
पश्चिम बंगाल : 460
ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को उनके द्वारा आवेदन किए गए संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवार को उस भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। जो उम्मीदवार इस भाषा परीक्षा में विफल रहेंगे, उनका चयन नहीं किया जाएगा।
यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपको कोई अतिरिक्त पूछताछ करनी हो, तो आप बैंक की वेबसाइट के यूआरएल https://sbi.bank.in/careers/post-your-query पर "CONTACT US" -> "Post Your Query" लिंक के माध्यम से बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
क्या ट्रेनिंग पूरी होने पर SBI में नौकरी पक्की मिल जाएगी?
नहीं, ट्रेनिंग पूरी होने पर एसबीआई (SBI) में पक्की नौकरी (नियमित रोजगार) मिलने की कोई गारंटी या बाध्यता नहीं है
- यह रोजगार नहीं है: अपरेंटिस का पद न तो बैंक में नियमित रोजगार है और न ही संविदा पर रोजगार है।
- रोजगार की कोई बाध्यता नहीं: एसबीआई की अपरेंटिस अवधि के दौरान या इसके समाप्त होने के बाद प्रशिक्षुओं (apprentices) को नियमित रोजगार देने की कोई बाध्यता नहीं होगी
- एक वर्ष की प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) अवधि पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को उनके संबंधित कार्य क्षेत्र से मुक्त कर दिया जाएगा
- कर्मचारी का दर्जा नहीं: अपरेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को एसबीआई का कर्मचारी नहीं माना जाएगा और वे बैंक कर्मचारियों को मिलने वाले किसी भी लाभ के हकदार नहीं होंगे
ट्रेनिंग पूरी करने का भविष्य में लाभ- भले ही नौकरी पक्की न हो, लेकिन जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेंगे, कौशल मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे और संयुक्त राष्ट्रीय अपरेंटिसशिप प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंगे, उन्हें एसबीआई में जूनियर एसोसिएट्स (एसबीआई क्लर्क भर्ती) की भविष्य में होने वाली भर्ती में बैंक की नीति के अनुसार वेटेज या आयु/अंकों में छूट दी जाएगी
एसबीआई क्लर्क भर्ती में आयु में छूट मिलेगी
- ये ट्रेनिंग करने वालों को आयु सीमा में 1 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक की छूट मिलती है। किस वर्ग को कितनी छूट- SBI के प्रशिक्षित अप्रेंटिस: GEN/EWS - 1 वर्ष, OBC - 4 वर्ष, SC/ST - 6 वर्ष, PwBD (Gen/EWS) - 11 वर्ष, PwBD (OBC) – 14 वर्ष, PwBD (SC/ST) – 16 वर्ष।
एसबीआई क्लर्क भर्ती में एक्स्ट्रा मार्क्स
- SBI के प्रशिक्षित अप्रेंटिस को मुख्य परीक्षा में वेटेज दिया जाता है, जिसके तहत उन्हें अधिकतम अंकों का 2.5% (यानी 200 अंकों में से 5 अंक) बोनस अंकों के रूप में दिए जाते हैं। ये बोनस अंक उम्मीदवार के कुल स्कोर में जोड़ दिए जाएँगे, जिससे उनका अंतिम कुल स्कोर निर्धारित होगा।
फीस
जनरल, ओबीसी, EWS : 300 रुपये
अन्य वर्ग : कोई फीस नहीं जी जाएगी
योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 60 मिनट की होगी और इसमें अलग-अलग विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
सैलरी
इस अवधि के दौरान उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
चयन और परीक्षा का पैटर्न
ऑनलाइन लिखित परीक्षा : चयन का पहला चरण ऑनलाइन लिखित परीक्षा है, जो बहुविकल्पीय (Objective Type) होगी।
इस परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे: जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड।
प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न होंगे (कुल 100 प्रश्न) और प्रत्येक सेक्शन 25 अंकों का होगा (कुल 100 अंक)।
परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी और प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग 15 मिनट का समय निर्धारित होगा।
नकारात्मक मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के निर्धारित अंक का 1/4 हिस्सा काटा जाएगा।
जनरल इंग्लिश के अलावा, अन्य विषयों के प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे।
2. स्थानीय भाषा का परीक्षण : जो उम्मीदवार ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें इस भाषा परीक्षण से गुजरना होगा।
उम्मीदवारों को उस राज्य की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में निपुण होना चाहिए जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।
छूट: यदि कोई उम्मीदवार अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करता है जिससे यह साबित हो कि उसने निर्दिष्ट स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है, तो उसे यह भाषा परीक्षा नहीं देनी होगी।
3. चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन :
अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार का बैंक की आवश्यकताओं के अनुसार चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही, अंतिम रूप से चयन ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी और उम्मीदवार की योग्यताओं से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पक्का माना जाएगा
3. चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन :
अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार का बैंक की आवश्यकताओं के अनुसार चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही, अंतिम रूप से चयन ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी और उम्मीदवार की योग्यताओं से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पक्का माना जाएगा
इस एग्जाम में ओबीसी, PWD, एससी और एसटी उम्मीदवारों को न्यूनतम पासिंग मार्क्स में 5% की छूट दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


