SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 25 सितंबर तक करें आवेदन

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SBI SCO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2026
एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2026

SBI SCO Online Form 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जैसे देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के साथ जुड़ने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 207 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 04 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 तक बैंक के आधिकारिक पोर्टल sbi.bank.in या onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

योग्यता और शैक्षणिक मानदंड

एसबीआई एससीओ भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा, जिन पदों के लिए आवेदन किया जा रहा है, उनसे संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम निर्धारित कार्य अनुभव होना आवश्यक है।

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदकों की आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न पदों के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 23, 26, 28 और 35 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू/टेलीफॉनिक/वीडियो इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का आयोजित होगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

आनेदन कैसे करें?

  1. एसबीआई के आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.bank.in पर जाएं।
  2. 'Current Openings' सेक्शन में जाकर संबंधित SCO नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें और प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉग इन करें।
  4. शैक्षणिक डिटेल्स और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें तथा आवश्यक डॉक्यूमेंट (फोटो, सिग्नेचर, रिज्यूमे) अपलोड करें।
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट संभालकर रख लें।

एसबीआई प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए 25 सितंबर से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SBI में SCO के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 25 सितंबर तक करें