SBI SCO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में शानदार मौका, शानदार सैलरी वाली नौकरी के लिए आज से करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SBI SCO भर्ती 2026 के तहत 207 पदों पर आवेदन शुरू किया है। जिसमें सम्मानजनक सैलरी के साथ सुख सुविधाएं मिलेंगी।

sbi sco recruitment 2026 207 posts apply online
एसबीआई

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वेल्थ मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं और अनुभवी पेशेवरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर यानी SCO भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कुल 207 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। अगर आप बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और मोटी सैलरी वाली नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

कब से कब तक होंगे आवेदन

बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 25 सितंबर ही रखी गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को नियुक्ति ठेके यानी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर दी जाएगी। शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट पांच साल के लिए होगा, जिसे बैंक अपने विवेक के आधार पर आगे भी बढ़ा सकता है। जो लोग सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग से आते हैं, उन्हें आवेदन के लिए 750 रुपये फीस चुकानी होगी, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना है। फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर ई-चालान के जरिए ऑफलाइन तरीके से किया जा सकता है।

किन पदों पर कितनी वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के तहत सात अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। सबसे ज्यादा वैकेंसी VP वेल्थ और AVP वेल्थ पदों पर है, जहां क्रमशः 91 और 73 सीटें खाली हैं। इसके अलावा रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड के लिए 24, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए 09, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के लिए 04, रीजनल हेड के लिए 05 और जोनल हेड (रिटेल) के लिए सिर्फ 01 पद रखा गया है। यानी कुल मिलाकर 207 पदों पर भर्ती होनी है, और यह पूरे देश में 17 एसबीआई सर्किलों में फैली हुई है।

उम्र और योग्यता की शर्तें

अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। जोनल हेड और रीजनल हेड के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड और इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट पद के लिए 28 से 42 साल, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के लिए 28 से 40 साल की सीमा रखी गई है। VP वेल्थ के लिए न्यूनतम उम्र 26 और अधिकतम 42 साल, जबकि AVP वेल्थ के लिए यह दायरा 23 से 35 साल के बीच का है। उम्र की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता की बात करें तो ज्यादातर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है, साथ ही अलग-अलग पदों के हिसाब से 3 से लेकर 15 साल तक का कार्य अनुभव मांगा गया है। इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर पदों के लिए फाइनेंस, अकाउंटेंसी, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, कैपिटल मार्केट्स, बैंकिंग, इंश्योरेंस या एक्चुरियल साइंस में पीजी डिग्री या डिप्लोमा, या फिर CA/CFA जैसी योग्यता उपयुक्त मानी जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसी रहेगी

इस भर्ती में लिखित परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा, उसके बाद मेडिकल जांच होगी और अंत में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा। वहां करियर सेक्शन में जाकर SCO भर्ती 2026 का लिंक खोजें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, तय फीस का भुगतान करें और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें। सलाह यही है कि आवेदन करने से पहले आयु सीमा, योग्यता और अनुभव से जुड़ी सभी शर्तों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बैंकिंग सेक्टर में शानदार मौका, शानदार सैलरी वाली नौकरी के लिए आज से करें आवेदन