SBI ने रिटायर्ड अफसरों के लिए निकाली भर्ती, 105 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

SBI Retired Officers Resolver Recruitment 2026: एसबीआई ने रिटायर्ड अधिकारियों के लिए रिजॉल्वर के 105 पदों पर भर्ती निकाली है। बिना परीक्षा इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

SBI ने रिटायर्ड अफसरों के लिए निकाली भर्ती, 105 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

SBI Retired Officers Resolver Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने अनुभवी पूर्व अधिकारियों को एक बार फिर बैंक के साथ जुड़कर काम करने का सुनहरा अवसर दिया है। बैंक ने साल 2026-27 के लिए रिजॉल्वर के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती पूरी तरह संविदा के आधार पर होगी, जिसके तहत रिटायर्ड अधिकारियों को ग्राहकों की शिकायतों के निपटारे और बैंकिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। देशभर के विभिन्न सर्कल्स में कुल 105 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए 15 अप्रैल 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

बैंक ने निकाली 105 रिक्तियां

एसबीआई ने इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित 'सर्कल कंप्लेंट्स रेजोल्यूशन सेंटर' (CCRC) के लिए कुल 105 पद आवंटित किए हैं। वैकेंसी चार्ट के अनुसार, सबसे अधिक 15 पद नई दिल्ली सर्कल के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा लखनऊ में 13, पटना में 10, भोपाल में 9 और कोलकाता में 7 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं गांधीनगर, जयपुर और गुवाहाटी जैसे सर्कल्स में 6-6 अधिकारियों की तैनाती होगी। यह पद बैंकिंग के पेचीदा मामलों को सुलझाने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सृजित किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे जो पूर्व में एसबीआई से MMGS-II, MMGS-III या SMGS-IV ग्रेड के अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है कि उन्होंने 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर सामान्य सुपरएनुएशन प्राप्त किया हो। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) या इस्तीफा देने वाले कर्मचारी इसके पात्र नहीं होंगे। आयु सीमा की बात करें तो 31 मार्च 2026 तक आवेदक की उम्र 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, आवेदक का सर्विस रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग होना चाहिए और उनके खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई या कानूनी मामला लंबित नहीं होना चाहिए।

मिलेगी आकर्षक सैलरी

चयनित होने वाले पूर्व अधिकारियों को उनके ग्रेड के आधार पर तय मासिक मानदेय दिया जाएगा। MMGS-II और MMGS-III ग्रेड से रिटायर हुए अधिकारियों को 45,000 रुपये प्रति माह, जबकि SMGS-IV ग्रेड से रिटायर हुए अधिकारियों को 50,000 रुपये प्रति माह का फिक्स्ड मानदेय मिलेगा। यह राशि उनकी पेंशन के अलावा होगी। अनुबंध की अवधि न्यूनतम 1 साल की होगी, जिसे बैंक की जरूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान उम्मीदवार किसी अन्य भत्ते या पीएफ जैसी सुविधाओं के हकदार नहीं होंगे।

बिना परीक्षा होगा चयन

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी; उम्मीदवारों का चयन उनके अनुभव और ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और फिर व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा जिसमें बैंक द्वारा निर्धारित क्वालिफाइंग मार्क्स लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 5 मई 2026 तक एसबीआई के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, लेकिन दस्तावेजों जैसे फोटो, सिग्नेचर और पिछले 10 साल के अनुभव का विवरण अपलोड करना अनिवार्य है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।