SBI PO Vacancy : एसबीआई में पीओ के 1500 पदों पर निकली भर्ती, योग्यता व सैलरी समेत 10 बड़ी बातें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SBI PO Notification 2026 : एसबीआई ने पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पीओ के 1500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

SBI PO Vacancy 2026

SBI PO Notification 2026 : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पीओ के 1500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आज 18 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 है। अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों की परीक्षा से होगा। प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I) अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा (Phase-II): सितंबर 2026 में होगी। इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज (Phase-III): अक्टूबर/नवंबर 2026 में होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक करियर वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यहां पढ़ें 10 खास बातें

  1. किस वर्ग के कितने पद

अनारक्षित: 588

ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग): 390

एससी (अनुसूचित जाति): 234

एसटी (अनुसूचित जनजाति): 144

ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 144

2. शैक्षिक योग्यता : किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक)। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें इंटरव्यू के समय 30.09.2026 या उससे पहले पास होने का प्रमाण देना होगा। यानी शैक्षणिक योग्ता 30 सितंबर 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए।

3. आयु सीमा - उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए यानी जन्म 02.04.1996 से पहले और 01.04.2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है । एससी एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 01.04.2026 से होगी।

4. चयन

प्रीलिम्स, मेन्स, साइकोमेट्रिक टेस्ट (ग्रुप एक्सरसाइज व इंटरव्यू)।

प्रीलिम्स में प्रदर्शन के आधार पर मेन्स के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स में पास उम्मीदवारों को तीसरे चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

5. वेतन - बेसिक पे 48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ) स्केल - 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 , डीए, एचआरए, समेत कई भत्ते।

शुरुआती बेसिक पे ₹48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ) है। भत्तों को मिलाकर मुंबई सेंटर पर शुरुआती CTC लगभग ₹21.97 लाख प्रति वर्ष होगा।

6. बॉन्ड भी भरा जाएगा

चयनित उम्मीदवारों को कार्यभार ग्रहण करते समय 3 साल के लिए ₹2.00 लाख का सर्विस बॉन्ड साइन करना होगा।

नोटिफिकेशन लिंक

आवेदन का लिंक

7. चयन प्रक्रिया: चयन तीन चरणों में किया जाएगा

चरण-I (प्रारंभिक परीक्षा): यह 100 अंकों की ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न होंगे। इसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा।

चरण-II (मुख्य परीक्षा): इसमें 200 अंकों की ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा और 30 अंकों का वर्णनात्मक टेस्ट (जैसे- निबंध/पत्र लेखन) होगा।

चरण-III (इंटरव्यू आदि): इसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज (20 अंक) और पर्सनल इंटरव्यू (30 अंक) शामिल होंगे।

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में गलत उत्तरों के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

SBI PO Vacancy

8. परीक्षा देने के अवसर : उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में बैठने के अवसरों की अधिकतम सीमा तय है:

जनरल व EWS: 6 अवसर

ओबीसी : 9 अवसर

एससी व एसटी : कोई सीमा नहीं

9. आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस - 750 रुपये

एससी, एसटी व दिव्यांग - कोई फीस नहीं

करंट अफेयर क्विज खेलने के लिए डाउनलोड करें Hindustan App, जीतें coin

10. अहम तिथियां

ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 18/06/2026

आवेदन रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख 08/07/2026

आवेदन की जानकारी में बदलाव करने की आखिरी तारीख 08/07/2026

आवेदन का प्रिंट निकालने की आखिरी तारीख 23/07/2026

ऑनलाइन फीस पेमेंट 18/06/2026 से 08/07/2026 तक

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।