SBI PO Result 2026: कब तक आ सकते हैं एसबीआई पीओ के नतीजे, ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SBI PO Result 2026 जल्द sbi.bank.in पर जारी होगा। प्रीलिम्स अगस्त में हुई थी और मेन्स परीक्षा 12 सितंबर को निर्धारित है। जानें रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका और आगे की प्रक्रिया।

sbi po result 2026 prelims scorecard sbi bank in how to check result
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

SBI PO Result 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना संजोए बैठे लाखों युवाओं के लिए अगस्त का यह महीना किसी इम्तिहान से कम नहीं रहा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO पद के लिए जो भर्ती परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की थी, उसका नतीजा अब कभी भी जारी हो सकता है। देशभर के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब हर रोज बैंक की वेबसाइट को खंगाल रहे हैं इस उम्मीद में कि उनका स्कोरकार्ड सामने आ जाए। बता दें कि यह भर्ती अभियान इतना बड़ा है कि इसने 12 लाख से ज्यादा आवेदन खींच लिए हैं। जाहिर सी बात है जब आवेदकों की संख्या इतनी विशाल हो और सीटें सीमित हों, तो मुकाबला उतना ही कड़ा होगा। कुल मिलाकर 1500 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 1446 सामान्य पद हैं जबकि 54 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं। यानी हर एक सीट के लिए सैकड़ों उम्मीदवार आपस में टक्कर ले रहे हैं।

कब आएगा नतीजा?

बैंकिंग परीक्षाओं पर नजर रखने वाली वेबसाइटों और कोचिंग संस्थानों के मुताबिक, प्रीलिम्स का रिजल्ट अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर की शुरुआत में आने की पूरी संभावना है। दरअसल SBI आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के करीब एक महीने के भीतर स्कोरकार्ड जारी कर देता है, और इस बार भी यही पैटर्न दोहराया जा सकता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि मुख्य परीक्षा यानी मेन्स एग्जाम की तारीख 12 सितंबर 2026 पहले ही तय हो चुकी है। जाहिर है, प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को मेन्स की तैयारी के लिए कम से कम दो-तीन हफ्तों का वक्त तो मिलना ही चाहिए, इसलिए नतीजा जल्द आना तय माना जा रहा है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे नीचे बताए गए आसान तरीके से अपना नतीजा देख सकते हैं -

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • वहां होमपेज पर करियर्स सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें। इसके बाद करेंट ओपनिंग्स वाले विकल्प में जाएं, जहां आपको PO भर्ती से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट या स्कोरकार्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब मांगी गई लॉगिन जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालें और सबमिट करें।
  • जैसे ही स्क्रीन पर नतीजा खुले, उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक कॉपी संभालकर रख लें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में यह दस्तावेज काम आ सकता है।

प्रीलिम्स के बाद क्या होगा आगे?

प्रीलिम्स परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, और इसमें कोई सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होता, यानी उम्मीदवारों का चयन ओवरऑल कट-ऑफ के आधार पर ही होगा। जो अभ्यर्थी इस चरण को पार कर लेंगे, वे मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। लेकिन सफर यहीं खत्म नहीं होता। मेन्स के बाद उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू जैसे चरणों से भी गुजरना होगा।

दिलचस्प बात यह है कि अंतिम चयन सूची तैयार करते वक्त मेन्स परीक्षा का वेटेज सबसे ज्यादा, यानी 75 फीसदी रहेगा, जबकि इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज को मिलाकर बाकी 25 फीसदी अंक मिलेंगे। साफ है कि मेन्स परीक्षा ही असली गेम-चेंजर साबित होने वाली है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करना होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट इसी साल के अंत तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल तो सभी की निगाहें प्रीलिम्स रिजल्ट पर टिकी हैं। जैसे ही SBI की तरफ से आधिकारिक घोषणा होगी, उम्मीदवार बिना देरी किए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे और मेन्स की तैयारी में जुट जाएंगे।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SBI PO Result 2026: कब तक आ सकते हैं एसबीआई पीओ के नतीजे, ऐसे करें चेक