SBI PO Prelims Scorecard 2026 Direct Link: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड sbi.bank.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SBI PO Prelims Scorecard 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक पोर्टल sbi.co.in पर जाकर अपने प्राप्त स्कोर चेक कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Scorecard 2026 Direct Link: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड sbi.bank.in पर जारी, डाउनलोड लिंक
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026

SBI PO Prelims Scorecard 2026 Download: बैंक क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित हुई इस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बैंक के आधिकारिक पोर्टल sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाकर अपने अंक और कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1,500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कर रहा है।

SBI PO Prelims Scorecard 2026 Direct Link

स्कोरकार्ड में मिलेगी यह महत्वपूर्ण जानकारी

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। जब अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उन्हें उसमें ये डिटेल्स देखने को मिलेंगे-

अभ्यर्थी का नाम,

रोल नंबर

रजिस्ट्रेशन नंबर

अभ्यर्थी की कैटेगरी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि)

कुल प्राप्त अंक (100 में से प्राप्त प्राप्तांक)

सेक्शनल और ओवरऑल अंक

मेंस परीक्षा के लिए अर्हता की स्थिति

श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक

गौरतलब है कि एसबीआई की प्रीलिम्स परीक्षा केवल मेंस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने का एक माध्यम है। प्रीलिम्स में प्राप्त अंकों को फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता है।

12 सितंबर को आयोजित होगी मेंस परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए 15,802 अभ्यर्थियों के लिए अब अगला और सबसे महत्वपूर्ण चरण मुख्य परीक्षा का है। एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में किया जाएगा। मेंस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।

सिलेक्शन प्रक्रिया-

प्रोबेशनरी अधिकारियों के लिए चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगाः चरण 1 प्रारंभिक परीक्षा है, चरण 2 मुख्य परीक्षा है और चरण 3 साइकोमेट्रिक टेस्ट, समूह अभ्यास और पर्सनल इंटरव्यू है।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए 'Careers' विकल्प पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर 'Current Openings' में जाएं और "Recruitment of Probationary Officers (CRPD/PO/2026-27)" लिंक का चयन करें।
  4. इसके बाद "SBI PO Prelims Marks / Scorecard 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  6. कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SBI PO प्रीलिम्स स्कोरकार्ड sbi.bank.in पर जारी, डाउनलोड लिंक