Hindi Newsकरियर न्यूज़SBI PO Mains Result 2025 OUT at sbi.co.in, merit list pdf download, direct link cutoff list
SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 sbi.co.in पर जारी, Direct Link

SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 sbi.co.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप: SBI PO Mains Result 2025 Download link: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Thu, 6 Nov 2025 07:39 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SBI PO Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) भर्ती मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

SBI PO Mains Result 2025 Direct Link

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 541 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। रिक्त पदों में से 203 सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 135 ओबीसी, 50 ईडब्ल्यूएस, 37 एससी और 75 पद एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 500 पद रेगुलर और 41 पद बैकलॉग वैकेंसी के हैं। अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों की परीक्षा से होगा।

मेन्स में पास उम्मीदवारों को तीसरे चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेंस परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेंस परीक्षा में कोई कैटेगरी वाइज कट-ऑफ नहीं होगा। प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के 10 गुना (लगभग) उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वेतन -

बेसिक पे 48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ) स्केल - 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920, डीए, एचआरए, समेत कई भत्ते ।

SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

जो अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “Results” सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको SBI PO Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।