Hindi Newsकरियर न्यूज़SBI Clerk Vacancy 2025 registration ends soon apply at sbi.co.in sbi ja junior associates clerk recruitment sbi careers
SBI Clerk Vacancy 2025: एसबीआई क्लर्क के 6589 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, ग्रैजुएट करें अप्लाई

SBI Clerk Vacancy 2025: एसबीआई क्लर्क के 6589 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, ग्रैजुएट करें अप्लाई

संक्षेप: SBI Clerk Vacancy 2025, SBI Clerk Notification : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ओर से जल्द ही क्लर्क पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 6589 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Wed, 20 Aug 2025 06:49 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SBI Clerk Vacancy 2025: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ओर से जल्द ही क्लर्क पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 6589 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रकिया 6 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तय की गई है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक एसबीआई क्लर्क टियर-1 एग्जाम सितंबर 2025 में मेन एग्जाम नवंबर 2025 में होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि डिग्री 31 दिसंबर 2025 को या उससे पहले पहले प्राप्त कर ली गई हो।

नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिस भी राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा-

आवेदक की आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 अप्रैल 1997 से पहले की और 1 अप्रैल 2025 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान - 17,900 रुपये - 47,920 रुपये। बेसिक पे 19,900 रुपये।

आवेदन शुल्क-

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

ये भी पढ़ें:न्यू इंडिया एश्योरेंस कपंनी में 550 AO पदों पर निकली नौकरी, ऑनलाइन आवेदन शुरू
ये भी पढ़ें:LIC में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 841 पदों पर निकली भर्ती

चयन प्रक्रिया -

सबसे पहले ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा।

प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न-

यह परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से सम्बन्धित कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। इंग्लिश सेक्शन के लिए 30 अंक और न्यूमेरिकल और रीजनिंग के लिए 35, 35 अंक होंगे। पूरी परीक्षा के लिए एक घंटा और एक सेक्शन के सवाल करीब 20 मिनट में अभ्यार्थी को हल करने होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।