SBI Clerk Notification 2025: IBPS के बाद एसबीआई ने निकाली 6589 क्लर्क की भर्ती, अहम तिथियां समेत 10 खास बातें

SBI Clerk Notification 2025: IBPS के बाद एसबीआई ने निकाली 6589 क्लर्क की भर्ती, अहम तिथियां समेत 10 खास बातें

संक्षेप:

SBI Clerk Notification Download Pdf : आईबीपीएस के बाद एसबीआई ने क्लर्क के 6589 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन sbi.co.in पर शुरू हो गए हैं। वर्तमान में आईबीपीएस की ओर से 10277 क्लर्क भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है।

Aug 06, 2025 08:14 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

SBI Clerk Notification Download Pdf : आईबीपीएस के बाद एसबीआई ने क्लर्क के 6589 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन sbi.co.in पर शुरू हो गए हैं। एप्लाई करने का लिंक एक्टिव हो चुका है। रिक्तियों में 5180 वैकेंसी रेगुलर और 1409 वैकेंसी बैकलॉग (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, एक्सएस) की हैं। रेगुलर वैकेंसी के रिक्त पदों में 2255 अनारक्षित हैं। 788 एससी, 450 एसटी, 1179 ओबीसी और 508 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक एसबीआई क्लर्क टियर-1 एग्जाम सितंबर 2025 में मेन एग्जाम नवंबर 2025 में होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आपको बता दें कि वर्तमान में आईबीपीएस की ओर से 10277 क्लर्क भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके लिए 21 अगस्त 2025 तक एप्लाई किया जा सकता है। सरकारी बैंक में नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए दोनों भर्तियां बड़ा तोहफा हैं।

यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी 10 खास बातें

1. कहां कितनी वैकेंसी

नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिस भी राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) का अच्छा ज्ञान हो।

read moreये भी पढ़ें:
आईबीपीएस ने निकाली क्लर्क के 10277 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, 10 बड़ी बातें

एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट्स 2025- रेगुलर वैकेंसी

राज्य कुल पद, जनरल एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस

गुजरात 220 91 15 33 59 22

आंध्र प्रदेश 310 126 49 21 83 31

कर्नाटक 270 110 43 18 72 27

मध्य प्रदेश 100 40 15 20 15 10

छत्तीसगढ़ 220 89 26 70 13 22

ओडिशा 190 78 30 41 22 19

हरियाणा 138 64 25 -- 36 13

जम्मू कश्मीर 29 15 2 3 7 2

हिमाचल प्रदेश 68 30 17 2 13 6

लद्दाख 37 19 2 4 9 3

पंजाब 178 73 51 -- 37 17

तमिलनाडु 380 165 72 3 102 38

तेलंगाना 250 101 40 17 67 25

राजस्थान 260 105 44 33 52 26

प बंगाल 270 109 62 13 59 27

ए और एन द्वीप समूह 30 17 -- 2 8 3

सिक्किम 20 9 01 4 4 2

उत्तर प्रदेश 514 213 107 5 138 51

महाराष्ट्र 476 213 47 42 127 47

गोवा 14 10 -- 1 2 1

दिल्ली 169 71 25 12 45 16

उत्तराखंड 127 74 22 3 16 12

अरूणाचल प्रदेश 20 9 -- 9 -- 2

असम 145 65 10 17 39 14

मणिपुर 16 8--5 2 1

मेघालय 32 14 -- 14 1 3

मिजोरम 13 7--5--1

नागालैंड 22 11 -- 9 -- 2

त्रिपुरा 22 11 03 6 -- 2

बिहार 260 121 41 2 70 26

झारखंड 130 54 15 33 15 13

केरल 247 131 24 2 66 24

लक्षद्वीप 03 02 -- 1 -- --

कुल 5180 2255 788 450 1179 508

2. योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि डिग्री 31 दिसंबर 2025 को या उससे पहले पहले प्राप्त कर ली गई हो।

3. आयु सीमा

20 वर्ष से 28 वर्ष। उम्मीदवारों की जन्म 2 अप्रैल 1997 से पहले और 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 से की जाएगी। एससी व एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष और ओबीसी की तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

डाउनलोड नोटिफिकेशन- Download SBI Clerk Recruitment Notification 2025

5. वेतन - 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480 । प्रारंभिक बेसिक वेतन रु.26730/- है ।

मुंबई जैसे महानगरों में क्लैरिकल कैडर के कर्मचारी का कुल प्रारंभिक वेतन लगभग 46,000 रुपये प्रति माह होगा, जिसमें महंगाई भत्ता, वर्तमान दर पर अन्य भत्ते और नवनियुक्त स्नातक कनिष्ठ सहयोगियों के लिए दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि शामिल हैं। भत्ते तैनाती के स्थान के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।

6. चयन प्रक्रिया - सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उन उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा जिन्होंने अपने चुने हुए राज्य की लोकल लेंग्वेज 10वीं या 12वीं स्तर पर नहीं पढ़ी है। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा।

read moreये भी पढ़ें:
एसबीआई में क्लर्क के 6589 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 20 बड़ी बातें

7. प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

यह परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से सम्बन्धित कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंक की होगी। इंग्लिश सेक्शन के लिए 30 अंक और न्यूमेरिकल और रीजनिंग के लिए 35, 35 अंक होंगे। हर सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। हर सेक्शन की अलग अलग टाइमिंग है।

8. मेन्स एग्जाम पैटर्न

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2 घंटे 40 मिनट की होगी। इसमें कुल 190 प्रश्न आएंगे। 200 अंकों की परीक्षा होगी। सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड व रीजनिंग और कंप्यूटर योग्यता के विषय शामिल होंगे।

किन्हें देना होगा लोकल लेंग्वेज टेस्ट

मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उन उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा जिन्होंने अपने चुने हुए राज्य की लोकल लेंग्वेज 10वीं या 12वीं स्तर पर नहीं पढ़ी है।

नेगेटिव मार्किंग

प्रारंभिक और मेन्स दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

9. आवेदन फीस

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी - 750 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग - कोई फीस नहीं

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

10. महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 6 अगस्त 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 26 अगस्त 2025

आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि - 26 अगस्त 2025

फीस भुगतान की अंतिम तिथि - 26 अगस्त 2025

आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि - 10 सितंबर 2025

एसबीआई क्लर्क टियर-1 एग्जाम- सितंबर 2025

मेन एग्जाम- नवंबर 2025

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।