SBI Clerk Notification 2026: एसबीआई में क्लर्क के लिए 1538 पदों पर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा; जानिए पूरी जानकारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एसबीआई क्लर्क 2026 नोटिफिकेशन 1538 जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जारी हो गया है। योग्य कैंडिडेट्स 7 से 27 अगस्त 2026 तक एसबीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

sbi clerk notification 2026 out apply online 1538 vacancies full details
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

SBI Clerk Notification 2026: एसबीआई ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) 2026 की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार एक स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत कुल 1538 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आज यानी 7 अगस्त 2026 से ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो बिना आखिरी तारीख का इंतज़ार किए 27 अगस्त 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि फॉर्म सिर्फ एसबीआई के ऑफिशियल करियर पोर्टल sbi.co.in/careers पर जाकर ही भरे जाएंगे।

बता दें कि फॉर्म भरते वक्त एक बात का खास खयाल रखें कि आप अपनी मर्जी से सिर्फ किसी एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए ही अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में आपको सिर्फ एक ही बार बैठने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, सबसे अहम बात यह है कि आप जिस भी राज्य से फॉर्म भर रहे हैं, वहां की लोकल भाषा आपको बहुत अच्छे से आनी चाहिए, क्योंकि अगर आपका सिलेक्शन होता है तो आपको उसी भाषा में ग्राहकों से बात करनी होगी और काम करना पड़ेगा।

क्या होगा सिलेक्शन का पूरा प्रोसेस?

इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस को बहुत ही साफ तरीके से तीन हिस्सों में बांटा गया है -

1. पहला - प्रीलिम्स एग्जाम (प्रारंभिक परीक्षा)

2. दूसरा - मेन्स एग्जाम (मुख्य परीक्षा)

3. तीसरा - लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT)

एसबीआई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रीलिम्स एग्जाम इसी साल सितंबर 2026 में कराया जा सकता है। वहीं, जो होनहार बच्चे प्रीलिम्स का पड़ाव पार कर लेंगे, उनका मेन्स एग्जाम अक्टूबर या फिर नवंबर 2026 में होने की उम्मीद है।

कैसा होगा प्रीलिम्स का पैटर्न?

अगर हम प्रीलिम्स एग्जाम की बात करें, तो यह पेपर कुल 100 नंबर का होगा और इसमें सारे के सारे सवाल ऑब्जेक्टिव (मल्टीपल चॉइस) होंगे। एग्जाम को पूरा करने के लिए आपके पास सिर्फ एक घंटे का समय होगा, जिसे तीन अलग-अलग सेक्शन में बराबर-बराबर बांटा जाएगा। सबसे जरूरी बात जिस पर आपको ध्यान देना है, वो यह है कि इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यानी अगर आपने कोई गलत जवाब दिया, तो आपके सही जवाब में से भी एक-चौथाई (1/4) नंबर काट लिए जाएंगे। इसलिए एग्जाम में तुक्के मारने से बचें और जो आता हो उसी पर फोकस करें। राहत की बात यह है कि एसबीआई ने किसी भी सेक्शन के लिए या पूरे एग्जाम के लिए कोई मिनिमम कट-ऑफ (क्वालिफाइंग मार्क्स) पहले से तय नहीं किया है। बैंक कोई सेक्शन-वाइज नंबर भी मेंटेन नहीं करेगा। यानी आपको हर सेक्शन में पास होने की टेंशन नहीं लेनी है।

मेन्स एग्जाम का तरीका

जो कैंडिडेट्स प्रीलिम्स का चक्रव्यूह भेद लेंगे, वो मेन्स एग्जाम में बैठेंगे। मेन्स में आपको टोटल मार्क्स में मिनिमम क्वालिफाइंग नंबर लाने होंगे जो बैंक अपनी तरफ से तय करेगा। यहां पर भी किसी खास सेक्शन में अलग से पास होने की कोई शर्त नहीं रखी गई है, जो कि स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत बड़ी राहत है।

ये लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) क्या बला है?

अब बात करते हैं तीसरे और आखिरी टेस्ट की। बहुत से बच्चों को इसे लेकर कन्फ्यूजन रहता है। अगर आपने 10वीं या 12वीं क्लास में उस राज्य की भाषा पढ़ी है जहां से आपने नौकरी के लिए अप्लाई किया है (और आपकी स्कूल की मार्कशीट पर वो साफ-साफ लिखा है), तो आपको यह लैंग्वेज टेस्ट नहीं देना होगा। आप सीधे पास माने जाएंगे। लेकिन, अगर आपने स्कूल में वो भाषा नहीं पढ़ी है, तो आपको सिलेक्शन के बाद यह LLPT टेस्ट पास करना ही होगा। इस टेस्ट में आपकी उस खास भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की काबिलियत को परखा जाएगा। अगर आप इसे पास नहीं कर पाते हैं, तो दुर्भाग्य से आपका सिलेक्शन रोक दिया जाएगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

एसबीआई ने उम्र को लेकर भी अपने नियम बिल्कुल साफ कर दिए हैं। 1 अप्रैल 2026 की तारीख के हिसाब से आपकी उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए और किसी भी हाल में 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर इसे आसान शब्दों में समझें तो, आपका जन्म 2 अप्रैल 1998 से लेकर 1 अप्रैल 2006 के बीच हुआ होना चाहिए (ये दोनों तारीखें भी उम्र की गिनती में शामिल हैं)। हालांकि, जो कैंडिडेट्स रिजर्व कैटेगरी से आते हैं, उन्हें सरकार और बैंक के नियमों के हिसाब से ऊपरी आयु सीमा में छूट जरूर दी जाएगी।

अप्लाई करने का सही तरीका और जरूरी टिप्स

आवेदन करने के लिए आपको बिना किसी देरी के एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां खुद को रजिस्टर करें, अपनी डिटेल्स भरें और अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके बहुत ही ध्यान से अपलोड करें। इसके बाद अपनी कैटेगरी के हिसाब से जो भी फीस बनती है, उसे जमा करें। फीस आप आराम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भर सकते हैं। गौरतलब है कि फॉर्म भरते समय अपना जो ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दें, उसे चालू हालत में ही रखें। भर्ती की पूरी प्रक्रिया खत्म होने तक बैंक की तरफ से एग्जाम या सिलेक्शन को लेकर कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी आपके उसी ईमेल और एसएमएस पर भेजी जाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एसबीआई में क्लर्क के लिए 1538 पदों पर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा; पूरी जानकारी