
SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 sbi.co.in पर इंतजार, ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड
SBI Clerk Mains result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जल्द ही क्लर्क मेंस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
SBI Clerk Mains Result 2025 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर जल्द ही क्लर्क मेंस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। जो अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। इस साल क्लर्क पदों की कुल 6589 पदों के लिए यह परीक्षा ली जा रही है। इनमें एसबीआई क्लर्क रेगुलर के 5180 पद और एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के 1409 पद शामिल हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क मेंस परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2025 को किया गया था। परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे जिनका कुल अंक 200 है। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा में किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिए जाएंगे।
SBI Clerk Vacancy: एसबीआई क्लर्क भर्ती की जानकारी
1. जनरल कैटेगरी- 2225 पद
2. ईडब्ल्यूएस- 508 पद
3. ओबीसी- 1179 पद
4. अनुसूचित जाति- 788 पद
5. अनुसूचित जनजाति- 450 पद
चयन प्रक्रिया -
सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होती है। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट (LLPT) से गुजरना होगा। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट (LLPT) होगा।
SBI Clerk Main Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको SBI Clerk Main Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



