
SBI Clerk Exam 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 20 सितंबर से, sbi.co.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
SBI Clerk Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( एसबीआई ) की ओर से क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के 6589 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित होने जा रही है।
SBI Clerk Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( एसबीआई ) की ओर से क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के 6589 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जिन परीक्षार्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वे sbi.co.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से सम्बन्धित कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंक की होगी। इंग्लिश सेक्शन के लिए 30 अंक और न्यूमेरिकल और रीजनिंग के लिए 35, 35 अंक होंगे। हर सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। हर सेक्शन की अलग अलग टाइमिंग है।
कहां कितने पद
एसबीआई की कुल 6589 रिक्तियों में 5180 रेगुलर वैकेंसी हैं। शेष 1409 पद बैकलॉग के हैं। रेगुलर वैकेंसी के रिक्त पदों में 2255 अनारक्षित हैं। 788 एससी, 450 एसटी, 1179 ओबीसी और 508 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन 5180 पदों के अलावा 1409 पद बैकलॉग (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, एक्सएस) के भी हैं। रेगुलर वैकेंसी में मध्य प्रदेश के लिए 100, छत्तीसगढ़ के लिए 220, दिल्ली के लिए 169, जम्मू कश्मीर के लिए 29, हिमाचल के लिए 68, पंजाब के लिए 178, राजस्थान के लिए 260, उत्तर प्रदेश के लिए 514, उत्तराखंड के लिए 127, बिहार के लिए 260, गुजरात के लिए 220, झारखंड के लिए 130 वैकेंसी हैं। केरल में 247, लक्षद्वीप में 03, त्रिपुरा में 22, महाराष्ट्र में 474, गोवा में 14, लद्दाख में 37, कर्नाटक में 270, आंध्र में 310, तेलंगाना में 250 पद हैं।
राज्य कुल पद, जनरल एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस
गुजरात 220 91 15 33 59 22
आंध्र प्रदेश 310 126 49 21 83 31
कर्नाटक 270 110 43 18 72 27
मध्य प्रदेश 100 40 15 20 15 10
छत्तीसगढ़ 220 89 26 70 13 22
ओडिशा 190 78 30 41 22 19
हरियाणा 138 64 25 -- 36 13
जम्मू कश्मीर 29 15 2 3 7 2
हिमाचल प्रदेश 68 30 17 2 13 6
लद्दाख 37 19 2 4 9 3
पंजाब 178 73 51 -- 37 17
तमिलनाडु 380 165 72 3 102 38
तेलंगाना 250 101 40 17 67 25
राजस्थान 260 105 44 33 52 26
प बंगाल 270 109 62 13 59 27
ए और एन द्वीप समूह 30 17 -- 2 8 3
सिक्किम 20 9 01 4 4 2
उत्तर प्रदेश 514 213 107 5 138 51
महाराष्ट्र 476 213 47 42 127 47
गोवा 14 10 -- 1 2 1
दिल्ली 169 71 25 12 45 16
उत्तराखंड 127 74 22 3 16 12
अरूणाचल प्रदेश 20 9 -- 9 -- 2
असम 145 65 10 17 39 14
मणिपुर 16 8--5 2 1
मेघालय 32 14 -- 14 1 3
मिजोरम 13 7--5--1
नागालैंड 22 11 -- 9 -- 2
त्रिपुरा 22 11 03 6 -- 2
बिहार 260 121 41 2 70 26
झारखंड 130 54 15 33 15 13
केरल 247 131 24 2 66 24
लक्षद्वीप 03 02 -- 1 -- --
कुल 5180 2255 788 450 1179 508
वेतन - 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-
57400-4400/1-61800-2680/1-64480 । प्रारंभिक बेसिक वेतन रु.26730/- है ।
मुंबई जैसे महानगरों में क्लैरिकल कैडर के कर्मचारी का कुल प्रारंभिक वेतन लगभग 46,000 रुपये प्रति माह होगा, जिसमें महंगाई भत्ता, वर्तमान दर पर अन्य भत्ते और नवनियुक्त स्नातक कनिष्ठ सहयोगियों के लिए दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि शामिल हैं। भत्ते तैनाती के स्थान के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।
चयन प्रक्रिया - सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उन उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा जिन्होंने अपने चुने हुए राज्य की लोकल लेंग्वेज 10वीं या 12वीं स्तर पर नहीं पढ़ी है। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा।
मेन्स एग्जाम पैटर्न
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2 घंटे 40 मिनट की होगी। इसमें कुल 190 प्रश्न आएंगे। 200 अंकों की परीक्षा होगी। सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड व रीजनिंग और कंप्यूटर योग्यता के विषय शामिल होंगे।
किन्हें देना होगा लोकल लेंग्वेज टेस्ट
मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उन उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा जिन्होंने अपने चुने हुए राज्य की लोकल लेंग्वेज 10वीं या 12वीं स्तर पर नहीं पढ़ी है।
नेगेटिव मार्किंग
प्रारंभिक और मेन्स दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।



