एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 2050 पदों पर होनी है भर्ती

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के लिए इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, वे अब अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 2050 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर नियुक्ति के लिए चलाया जा रहा है।

एसबीआई एडमिट कार्ड भर्ती

SBI CBO Interview Admit Card 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के लिए इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, वे अब अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 2,050 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर नियुक्ति के लिए चलाया जा रहा है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवार अपना इंटरव्यू एडमिट कार्ड SBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद इंटरव्यू कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी साथ ले जाना होगा।

13 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू

SBI के अनुसार, सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के इंटरव्यू 13 जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर हुआ है, उन्हें इंटरव्यू के दिन इंटरव्यू कॉल लेटर की प्रिंट कॉपी के साथ भर्ती अधिसूचना में बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 30 जून 2026 को घोषित किया गया था।

SBI CBO Interview Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं।

Circle-Based Officer (CBO) Recruitment सेक्शन खोलें।

Interview Call Letter के लिंक पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

इंटरव्यू एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

SBI की इस भर्ती के माध्यम से 2,050 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे।

इंटरव्यू में जाने से पहले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, इंटरव्यू की तारीख, समय और इंटरव्यू स्थल जैसी सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। इसके अलावा इंटरव्यू के दिन वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID Proof) और अधिसूचना में बताए गए सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।

ेवग

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।