SBI CBO Final Result 2026: एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न सर्किलों में कुल 2050 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर ध्यान से जांच लें।

SBI CBO Final Result 2026 released check the merit list here
एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2026 जारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 24 जुलाई 2026 को सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर सूची में शामिल है, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित माना जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न सर्किलों में कुल 2050 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर ध्यान से जांच लें।

मेरिट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड

अगर आपने SBI CBO भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए Careers सेक्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद SBI CBO Recruitment 2026 Final Result या Final Merit List के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।

4. क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

5. PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें और देखें कि आपका चयन हुआ है या नहीं।

6. भविष्य की जरूरत के लिए मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सुरक्षित रख लें।

SBI CBO Final Result 2026 मेरिट लिस्ट में क्या-क्या विवरण होंगे?

भर्ती कराने वाले संस्थान का नाम

पद का नाम

रिजल्ट/मेरिट लिस्ट का नाम

अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

SBI CBO फाइनल रिजल्ट 2026 के बाद क्या होगा?

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन , नियुक्ति संबंधी औपचारिकताओं और जॉइनिंग प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए समय-समय पर SBI की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी या देरी न हो। SBI चयनित उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़े अगले निर्देश और जरूरी जानकारी समय आने पर अपने आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से जारी करेगा। बता दें कि SBI CBO भर्ती 2026 के लिए पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू 13 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट