Hindi Newsकरियर न्यूज़sbi cbo final result 2025 out circle based officer merit list scorecard download online process updates
SBI CBO Final Result 2025 Out: देश भर में 2964 पदों पर चयन, इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट जारी

SBI CBO Final Result 2025 Out: देश भर में 2964 पदों पर चयन, इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट जारी

संक्षेप:

SBI CBO Final Result 2025 Out: SBI ने CBO भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 2964 पदों के लिए इंटरव्यू के बाद चयन सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Nov 19, 2025 08:57 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SBI CBO Final Result 2025 Out: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आखिरकार सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। नवंबर 2025 में पूरे भारत में आयोजित इंटरव्यू के बाद अब बैंक ने 2964 पदों की प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट ऑनलाइन अपलोड कर दी है। जिनमें 2,600 रेगुलर और 364 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अंतिम चयन तभी पक्का माना जाएगा जब उम्मीदवार स्थानीय भाषा की परीक्षा में सफल हों और साथ ही विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025 26/03 में बताए गए सभी योग्यता मानदंड पूरे करते हों।

कैसे देखें SBI CBO Final Result 2025

1. आधिकारिक SBI वेबसाइट पर जाएं

SBI की करियर सेक्शन में जाकर CBO फाइनल रिजल्ट PDF ओपन करें।

2. अपना रोल नंबर ढूंढें:

PDF सूची में अपने रोल नंबर और नाम को ध्यान से जांचें। यही प्रोविजनल चयन का आधार है।

3. योग्यता की पुष्टि करें:

लोकल लैंग्वेज टेस्ट, अनुभव प्रमाणपत्र, तथा अन्य पात्रता शर्तों को दस्तावेजों के साथ दोबारा सुनिश्चित करें।

4. रिजल्ट डाउनलोड करें:

PDF फाइल डाउनलोड कर सुरक्षित रखें; आगे दस्तावेज वेरिफिकेशन में इसकी जरूरत पड़ेगी।

SBI CBO Final Result 2025 : कई चरणों में हुई थी परीक्षाएं

SBI CBO भर्ती 2025 की प्रक्रिया कई चरणों में की गई। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। इसके बाद आवेदन और अनुभव दस्तावेज़ों की स्क्रीनिंग की गई। योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जो नवंबर 2025 में संपन्न हुए। इंटरव्यू में सफल पाए गए अभ्यर्थियों को अब प्रोविजनल सूची में स्थान मिला है, लेकिन अंतिम नियुक्ति स्थानीय भाषा परीक्षण पास करने पर निर्भर करेगी।

SBI CBO Final Result 2025 : कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में उन्हीं उम्मीदवारों को चुना गया है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त की है और कम से कम दो साल बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी स्तर पर कार्य किया है। कुल 2,964 वैकेंसी में रेगुलर और बैकलॉग दोनों प्रकार के पद शामिल हैं। चयनित अधिकारियों को लगभग 58,484 रुपये ग्रॉस सैलरी और लगभग 50,296 रुपये नेट सैलरी मिलेगी, साथ ही उन्हें डीए, एचआरए, सीसीए और अन्य बैंकिंग लाभ भी प्राप्त होंगे।

SBI CBO Final Result 2025 : अगला कदम क्या

SBI का CBO पद बैंकिंग सेक्टर में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला रोल है, जिसमें शाखा संचालन, ग्राहक सेवा और रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसे काम शामिल होते हैं। इसलिए चयन प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और कठोर बनाया गया है ताकि योग्य उम्मीदवार चुनकर देशभर की शाखाओं में तैनात किए जा सकें। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं, वे तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ तैयार रहें, क्योंकि SBI आने वाले दिनों में आगे की प्रक्रिया को लेकर नई सूचनाएं साझा करेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।