रोज सिरदर्द, हर दिन पेनकिलर… स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी छोड़ करतीं हैं ये काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर स्निग्धा बोस ने मानसिक थकान की वजह से नौकरी छोड़ी और मेरठ में अपना योगा स्टूडियो खोलकर नई शुरुआत की।

sbi assistant manager Snigdha Bose quits job opens yoga studio meerut
स्निग्धा बोस

सरकारी नौकरी को भारत में आज भी सबसे भरोसेमंद और स्थिर करियर माना जाता है। मोटी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और समाज में इज्जत ये सब कुछ एक साथ मिलना किसी सपने से कम नहीं लगता। लेकिन मेरठ की रहने वाली स्निग्धा बोस ने इसी सपने को पीछे छोड़कर अपनी सेहत को चुना और अब उनकी कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। स्निग्धा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती थीं। यह वही नौकरी है जिसके बारे में अक्सर कहा जाता है कि इसे कभी मत छोड़ना। लेकिन उन्होंने ठीक इसके उलट फैसला लिया और इस्तीफा देकर अपना खुद का योगा स्टूडियो शुरू कर दिया।

स्निग्धा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि लोगों ने उन्हें बार-बार समझाया था कि इतनी अच्छी नौकरी छोड़ना समझदारी नहीं है। उन्होंने लिखा, "मेरे पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक स्थिर नौकरी थी। एक सुरक्षित करियर। असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर एक अच्छी सैलरी। वही नौकरी जिसे छोड़ने से लोग अक्सर मना करते हैं।" लेकिन बाहर से जो जिंदगी परफेक्ट दिखती थी, अंदर से वैसी बिल्कुल नहीं थी। वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "मैं एसबीआई की नौकरी छोड़कर अब अपना खुद का योगा स्टूडियो चला रही हूं।"

हर दिन सिरदर्द लेना पड़ता था पेनकिलर

स्निग्धा ने बताया कि नौकरी के दौरान उन पर लगातार एक अजीब सा दबाव बना रहता था। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत ज्यादा प्रेशर महसूस होता था, रोज सिरदर्द रहता था, मैं हर दिन पेनकिलर लेती थी, और मुझे वो जिंदगी बिल्कुल पसंद नहीं थी। मुझे पता था कि मुझे अपने अंदर कुछ बदलना होगा, और यही वजह थी कि मैंने अपने लिए यह बड़ा कदम उठाया।"

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा कि धीरे-धीरे उन्होंने लंबे समय तक बैठे रहना, लगातार तनाव, मानसिक थकान और अपने शरीर से जुड़ने के लिए बहुत कम समय मिलना इन सबको अपनी नॉर्मल लाइफ मान लिया था। मगर एक समय के बाद उन्हें एहसास हुआ कि बेहतर महसूस करने के लिए उन्हें कुछ ठोस बदलाव करना ही होगा।

हर किसी को नौकरी छोड़ने की सलाह नहीं

सबसे दिलचस्प बात यह है कि स्निग्धा किसी को भी अंधाधुंध नौकरी छोड़ने की सलाह नहीं देतीं। उन्होंने साफ किया कि सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी नहीं कि पूरी जिंदगी ही बदल दी जाए। उन्होंने कहा, "आप एक डिमांडिंग नौकरी करते हुए भी अपने शरीर का ख्याल रख सकते हैं। आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ताकत, मूवमेंट और शांति को शामिल कर सकते हैं। बिना अपनी पूरी जिंदगी बदले भी आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।" यानी उनका मकसद लोगों को नौकरी छोड़ने के लिए उकसाना नहीं, बल्कि यह याद दिलाना है कि शरीर और दिमाग की सेहत को नजरअंदाज करना कभी समझदारी नहीं होती, चाहे नौकरी कितनी भी अच्छी क्यों न हो।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

स्निग्धा का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ की और कहा कि सेहत से बढ़कर कुछ नहीं होता। वहीं कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि हर किसी के पास इतना बड़ा कदम उठाने की आर्थिक सुरक्षा नहीं होती, इसलिए यह फैसला आसान नहीं है। बहरहाल, स्निग्धा बोस की कहानी एक बार फिर उस पुरानी बहस को हवा दे गई है, क्या स्थिर नौकरी की कीमत मानसिक सेहत से ज्यादा है? हर किसी के लिए इसका जवाब अलग हो सकता है, लेकिन स्निग्धा ने अपने लिए जो चुना, उसमें उन्हें अब सुकून जरूर मिल रहा है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़हर दिन पेनकिलर, स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी छोड़ करतीं हैं ये काम