Weekly 5 Govt Jobs 2026: हफ्ते की 5 बड़ी भर्तियां, 27000+ सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट फटाफट करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sarkari Naukri Form Last Date 2026 August: बैंक, रेलवे, शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र में इस सप्ताह 27,000 से अधिक पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवा अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri 2026
सरकारी नौकरी 2026

Weekly Government Jobs 2026 List: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह नए अवसरों का पिटारा लेकर आया है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में 27,000 से अधिक खाली पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। 10वीं पास, आईटीआई (ITI), 12वीं पास, ग्रेजुएट और एमबीबीएस (MBBS) डिग्री धारक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी सरकारी करियर की तलाश में हैं, तो इस सप्ताह की टॉप 5 सरकारी भर्तियों के बारे में जरूर पढ़ें।

Sarkari Teacher Bharti 2026: कर्नाटक शिक्षक भर्ती 2026

कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में 15,000 शिक्षक पदों (GPT, AM, PST, PET आदि) पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है और संबंधित पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, B.Ed/D.El.Ed तथा TET पास उम्मीदवार इसके लिए योग्य हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

SBI Clerk 2026: SBI क्लर्क भर्ती 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल sbi.co.in/careers पर जाकर समय से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Railway ICF Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ICF अप्रेंटिस भर्ती 2026

रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF), चेन्नई ने 1010 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें 10वीं पास और ITI पास उम्मीदवार बिना किसी लिखित परीक्षा के 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए चुने जाएंगे। योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल pb.icf.gov.in पर जाकर 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8,200 रुपये से 9,600 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

UPSSSC Vacancy 2026: UPSSSC पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक upsssc.gov.in पर किए जा सकेंगे। 12वीं पास या संबंधित डिप्लोमा धारक और UPSSSC PET परीक्षा पास अभ्यर्थी जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष है, वे मात्र 25 रुपये शुल्क देकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Medical Officer Vacancy 2026: RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर ने राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार इसके लिए योग्य हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़27000+ सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट फटाफट करें अप्लाई