Govt Jobs 2026: देशभर में इस हफ्ते निकलीं 48 हजार सरकारी नौकरियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Govt Jobs Form Last Date 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। BPSC, IBPS समेत 48,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं। देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स।

Top Govt Jobs August 2026
हफ्ते की टॉप जॉब्स

Weekly 5 Sarkari Naukri 2026 List: यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बड़ी खुशखबरियां लेकर आया है। बैंक,IBPS, BPSC, राज्य लोक सेवा आयोग और अदालतों में कुल मिलाकर 48,000 से भी अधिक रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है या जल्द शुरू होने वाली है।

अगर आप ग्रेजुएट हैं, बीएड किया है या कंप्यूटर में डिप्लोमा रखते हैं, तो आपके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने का यह बेहतरीन अवसर है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की 5 सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों का पूरा ब्योरा।

BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE 4.0) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अंतर्गत प्राथमिक (PRT), माध्यमिक (TGT) और उच्च माध्यमिक (PGT) स्तर के पद शामिल हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

IBPS Clerk Recruitment 2026: IBPS क्लर्क भर्ती 2026

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी है। संस्थान इस अभियान के तहत देशभर के प्रतिभागी बैंकों में क्लर्क के कुल 11,403 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी असिस्टंट प्रोफेसर भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टंट प्रोफेसर के कुल 1,156 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा LBO पद भर्ती 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 2,482 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को बैंक की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया जाएगा। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

MP High Court Assistant Vacancy 2026: एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के कुल 1,174 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य की जिला अदालतों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और कंप्यूटर डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़देशभर में निकलीं 48 हजार नौकरियां, तुरंत करें अप्लाई