Govt Jobs 2026: 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए 48,000+ पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

Sarkari Naukri Alert 2026: देश के प्रमुख विभागों—भारतीय डाक GDS, रेलवे, IBPS, SSC में 48,000 से अधिक पदों पर बंपर सरकारी भर्तियां निकली हैं। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक आवेदन कर सकते हैं।

Weekly Job Alert Bulletin September 2026
सरकारी नौकरी 2026

Weekly Govt Jobs Last Date 2026 September: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। भारतीय डाक विभाग, रेलवे, बैंकिंग क्षेत्र और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मिलकर 48,000 से भी अधिक पदों पर बंपर भर्तियों के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। 10वीं पास, आईटीआई (ITI) डिप्लोमा धारक, बी.टेक (B.Tech) और ग्रेजुएट्स के लिए करियर बनाने का यह एक सुनहरा मौका है। अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी नीचे दी गई टॉप भर्तियों की पूरी जानकारी देख सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए 23,757 पदों पर भर्ती

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), बीपीएम और एबीपीएम के 23,757 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल 10वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 तय की गई है।

साउथर्न रेलवे में 4,471 पदों पर बंपर भर्ती: 10वीं व ITI पास करें आवेदन

साउथर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के केवल 10वीं और ITI के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित है।

IBPS RRB भर्ती 2026: ग्रामीण बैंकों में 13,441 पदों पर निकली भर्ती

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क, ऑफिसर स्केल-1, 2 और 3 के कुल 13,441 पदों पर बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगा।

SSC JE भर्ती 2026: इंजीनियरिंग डिप्लोमा व B.Tech पास युवाओं के लिए मौका

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 1748 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बी.टेक (B.Tech) डिग्री या इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) चरण-1 और चरण-2 के आधार पर किया जाएगा।

RRB NTPC भर्ती 2026: रेलवे में नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट स्तर के 5165 पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12वीं पास और स्नातक उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर पदवार डिटेल्स देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1 व CBT 2) के आधार पर होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़5 बड़ी भर्तियां: 10वीं, 12वीं पास के लिए 48,000+ पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां