Govt Jobs 2026: 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए 22,000+ पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sarkari Naukri Alert 2026: इस हफ्ते बिजली विभाग, एम्स, UPSSSC और जीएसआरटीसी सहित 5 बड़े विभागों में 22,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक अप्लाई कर सकते हैं।

Sarkari Naukri 2026

Weekly Govt Jobs Last Date 2026 June: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह हफ्ता खुशियों की सौगात लेकर आया है। देश के विभिन्न राज्यों और प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों ने बंपर भर्तियों की घोषणा की है। इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और एम्स दिल्ली जैसे बड़े विभागों में कुल मिलाकर 22,900 से अधिक रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन नौकरियों में 10वीं पास, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स और टेक्निकल डिग्री धारकों तक के लिए शानदार अवसर मौजूद हैं। यदि आप भी सरकारी सेवा में शामिल होना चाहते हैं, तो जून और जुलाई 2026 की अंतिम तिथियों से पहले अपनी योग्यता के अनुसार तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

GSRTC Recruitment 2026: कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने कंडक्टर और ड्राइवर के 8,917 पदों पर बंपर सीधी भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के तहत कंडक्टर के लिए 4,318 पद और ड्राइवर के लिए 4,599 पद तय किए गए हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी गुजरात सरकार के आधिकारिक ओजास पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में 5 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें

PSPCL Recruitment 2026: लाइनमैन भर्ती

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। विभाग द्वारा जारी किए गए दो अलग-अलग आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन के तहत कुल 6,289 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदकों का 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 है। पूरी खबर पढ़ें

AIIMS CRE 5 Vacancy: एम्स बंपर भर्ती

एम्स दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (CRE-5) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन-फैकल्टी श्रेणी में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। पूरी खबर पढ़ें

RSSB Computer Instructor Recruitment: कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3,951 पदों पर सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष (आधार तिथि 1 जनवरी 2027) होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

UPSSSC Lower PCS 2026: यूपी बंपर वैकेंसी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 'सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा' (Lower PCS) सामान्य चयन मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2,285 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने और फीस भुगतान की आखिरी तारीख 28 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। पूरी खबर पढ़ें

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़5 बड़ी भर्तियां: 10वीं, 12वीं पास के लिए 22,000+ पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां