Govt Jobs 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक सुनहरा मौका, रेलवे, बैंक सहित इन 5 विभागों में निकलीं 12000+ सरकारी नौकरियां
Sarkari Naukri Alert 2026: इस हफ्ते युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है। रेलवे (NFR), IOCL, UPSSSC, बैंक ऑफ इंडिया और AVNL में कुल 12,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं, जिनके आवेदन शुरू हो चुके हैं।

Weekly Govt Jobs Last Date 2026 July: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह हफ्ता खुशियों की सौगात लेकर आया है। देश के विभिन्न सरकारी विभागों और PSUs में बंपर वैकेंसियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, इंडियन ऑयल, बैंक ऑफ इंडिया, यूपीएसएसएससी और आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड को मिलाकर 12,000 से भी अधिक रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि इन भर्तियों में 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई (ITI) होल्डर्स से लेकर ग्रेजुएट्स तक सभी के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप 5 सरकारी नौकरियों की पूरी डिटेल्स।
NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस भर्ती
अगर आपने 10वीं और आईटीआई पास कर ली है और रेलवे में नौकरी का मौका तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे की विभिन्न कार्यशालाओं, मंडलों और इकाइयों में कुल 6,777 अप्रेंटिस पदों पर ट्रेनिंग दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
IOCL Apprentice Recruitment 2026: डियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती
इंडियन ऑयल ने अपनी पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 1,450 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए किसी भी तरह की कठिन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। योग्य छात्र इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे 12 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 10वीं, 12वीं पास अप्लाई करें।
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखापरीक्षक) और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) के 1,829 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज 14 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 तय की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 का स्कारकार्ड होना चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर और क्रेडिट प्रोफेशनल के कुल 779 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं।
AVNL Recruitment 2026: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड भर्ती
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 1213 पदों पर भर्ती का बंपर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर टेक्नीशियन जैसे शुरुआती पदों से लेकर अनुभवी पेशेवरों के लिए सलाहकार और वरिष्ठ अधिकारी स्तर तक के कई महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं पास युवाओं से लेकर ग्रेजुएट्स उम्मीदवार भी अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।


