Govt Jobs 2026: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए 10000+ पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई
Sarkari Naukri Alert 2026: इस हफ्ते युवाओं के लिए रेलवे, बैंक और विभिन्न राज्यों में 10,900 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। रेलवे में जहां बिना परीक्षा सीधी भर्ती है, वहीं यूपी-बिहार में भी बड़े अवसर हैं।

Weekly Govt Jobs Last Date 2026 July: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश भर के युवाओं और छात्रों के लिए जून 2026 का यह आखिरी हफ्ता सौगातों से भरा रहा है। बैंकिंग क्षेत्र से लेकर गन्ना सुपरवाइजर, शिक्षक और रेलवे विभागों तक में बंपर वैकेंसियों की झड़ी लग गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), रेलवे, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) जैसी बड़ी संस्थाओं ने 10000 से अधिक खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन नौकरियों में10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स और टेक्निकल डिग्री धारकों तक के लिए शानदार अवसर मौजूद हैं। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इस वीकली जॉब अलर्ट को ध्यान से पढ़ें और समय रहते अपनी योग्यता के अनुसार तुरंत आवेदन करें।
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: गन्ना सुपरवाइजर भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना सुपरवाइजर के कुल 1182 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
HP Teacher Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश शिक्षक भर्ती
हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई (CBSE) एफिलिएटेड सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने और रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 3,468 शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कुल 2,668 पद पूरी तरह से नियमित सरकारी नौकरियों के रूप में भरे जा रहे हैं। इसके अलावा, स्कूलों में गणित और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई को तुरंत मजबूत करने के लिए 800 अस्थायी शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है।
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस भर्ती
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने अप्रेंटिसशिप के कुल 1853 रिक्त पदों पर भर्ती का बड़ा एलान किया है। इस भर्ती की सबसे खास और दिलचस्प बात यह है कि उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या भारी-भरकम इंटरव्यू के दौर से नहीं गुजरना होगा, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे तौर पर किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। 10वीं पास उम्मीदवार तुरंत रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 3687 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती राज्य के नए 211 डिग्री कॉलेजों के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की कॉलेजों में 7 अगस्त तक ज्वाइनिंग करा दी जाएगी। फिलहाल 6 विषयों हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञानं और समाजशास्त्र विषयों में भर्ती निकाली गई है। इन विषयों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 15 जुलाई तक समर्थ पोर्टल https://hedbiharrec.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
IOB Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 750 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाकर 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


