SSC से लेकर यूपी पुलिस तक, 2025 में इन भर्तियों पर उमड़ा सरकारी नौकरी का सैलाब
Sarkari Naukri 2025 : साल 2025 में IBPS RRB, SBI क्लर्क और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसी बड़ी भर्तियों ने फिर साबित किया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद युवाओं में सरकारी नौकरी का क्रेज आज भी बरकरार है।

Sarkari Naukri 2025 : सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक और अव्यवस्थाओं की खबरों के बावजूद युवाओं के सिर से सरकारी नौकरी का जुनून कम नहीं हुआ। साल 2025 में एक बार फिर यह साफ दिखा कि लाखों उम्मीदवार अब भी सर्कारी सिस्टम पर भरोसा रखते हैं। यही वजह रही कि केंद्र और राज्य सरकारों ने इस साल बड़े पैमाने पर भर्तियां निकालीं और हर नोटिफिकेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। साल के आखिर में आइए नजर डालते हैं उन सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों, जिन्होंने 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी।
SSC GD Constable Recruitment 2025 : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की यह साल की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। SSC GD कांस्टेबल भर्ती के तहत 25,487 पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इसमें CAPF, SSF और असम राइफल्स में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल और राइफलमैन के पद शामिल हैं। सैलरी की बात करें तो लेवल-3 के लिए 21,700 रुपये से 69,100 रुपये निर्धारित है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई थी। आवेदन शुल्क 100 रुपये थी, जबकि महिलाएं, एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन को छूट थी। इस भर्ती को लेकर लाखों युवाओं ने आवेदन किया है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
UP Police Recruitment 2025 : यूपी पुलिस भर्ती 2025
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4,543 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती निकाली। आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक चली। लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 तक निर्धारित थी। चयन प्रक्रिया की बात करें तो लिखित परीक्षा, PET, PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जो अपने आप में रिकॉर्ड माना जा रहा है।
IBPS RRB Recruitment 2025 : आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025
IBPS RRB भर्ती 2025 बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई। इस भर्ती के तहत कुल 13,217 पदों पर नियुक्तियां निकाली गईं, जिनमें ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I, II और III जैसे पद शामिल थे। चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए पूरी की गई। चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 से 37,442 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिला, जिसमें अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल हैं। खासतौर पर ग्रामीण बैंकों में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।
SBI Clerk Recruitment 2025 : एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025
SBI क्लर्क भर्ती 2025 को लेकर भी अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 6,589 जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई थी। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेंस परीक्षा और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल था। हर साल की तरह इस बार भी SBI क्लर्क परीक्षा को देश की सबसे लोकप्रिय बैंकिंग परीक्षाओं में गिना गया, जिसमें लाखों युवाओं ने आवेदन किया।
Intelligence Bureau Recruitment 2025 : इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025
इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए खास रही, जो देश की सुरक्षा से जुड़े विभाग में काम करने की इच्छा रखते हैं। इस भर्ती के तहत 3,700 से अधिक असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्तियां की गईं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपये तक का वेतन मिला, साथ ही स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस भी दिया गया। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई थी और चयन प्रक्रिया टियर-1, टियर-2 और इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की गई।
सरकारी नौकरी का क्रेज बरकरार
इन बड़ी भर्तियों के अलावा रेलवे भर्ती बोर्ड्स ने भी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 9,000 से ज्यादा नियुक्तियां जारी कीं। कुल मिलाकर साल 2025 में यह साफ तौर पर देखने को मिला कि तमाम चुनौतियों, पेपर लीक और व्यवस्थागत समस्याओं के बावजूद सरकारी नौकरी का क्रेज युवाओं के दिलों में आज भी बरकरार है। सुरक्षित भविष्य, सामाजिक सम्मान और स्थिर करियर की चाहत ने एक बार फिर लाखों अभ्यर्थियों को सरकारी भर्तियों की ओर आकर्षित किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


